गुरुकुल में फिर शुरू किया प्राकृतिक चिकित्सालय, पहले दिन ही पहुंचे मरीज
गुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक चिकित्सालय सोमवार को फिर से शुरू कर दिया है। इसको कोरोना के चलते लॉकडाउन में बंद कर दिया था। चिकित्सालय में इनडोर तथा आउटडोर दोनों तरह की सुविधाएं रोगियों को उपलब्ध होंगी।
जागरण संवादाता, कुरुक्षेत्र : गुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक चिकित्सालय सोमवार को फिर से शुरू कर दिया है। इसको कोरोना के चलते लॉकडाउन में बंद कर दिया था। चिकित्सालय में इनडोर तथा आउटडोर दोनों तरह की सुविधाएं रोगियों को उपलब्ध होंगी। गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सैनी ने सोमवार को हवन आहुति डाली और सबके बेहतर भविष्य की कामना की। के साथ किया गया।
प्रधान कुलवंत सैनी ने बताया कि कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। सरकार के निर्देशानुसार गुरुकुल प्रबंधन ने भी विद्यालय और चिकित्सालय को बंद करने का निर्णय लिया था। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। इसी क्रम में गुरुकुल का प्राकृतिक चिकित्सालय भी रोगियों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है।
अच्छी शिक्षा के लिए अच्छा स्वास्थ्य
प्रधान कुलवंत सैनी ने कहा कि अच्छी शिक्षा के लिए अच्छे स्वास्थ्य की जरूरत होती है। बच्चों और लोगों को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है।उनको बेहतर खान पान लेना चाहिए। दुर्व्यस्नों से व्यक्ति बीमारी की तरफ जाता है। ऐसे में उनको इन सब बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए। वे अच्छा खान-पान लेकर बेहतर हो सकते हैं। गुरुकुल में विद्यार्थियों को बेहतर खान-पान दिया जाता है। इसके साथ चिकित्सालय में प्राकृतिक तरीके से इलाज किया जाता है।
पहले दिन ही पहुंचे लोग
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के चिकित्सालय में पहले ही दिन ही कई मरीज पहुंचे। उनको बेहतर उपचार दिया गया। इसके बाद वे स्वास्थ लाभ ले रहे हैं। गुरुकुल ने प्राकृतिक चिकित्सालय संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9996026313, 314, 315 जारी किया है।