38 मेधावी छात्राओं को नर नारायण सेवा समिति ने दी 76 हजार की छात्रवृति
शनिवार को नर नारायण सेवा समिति ने जनसेवा के कार्यों की फेहरिस्त को बढ़ाते हुए पितृविहिन छात्राओं को छात्रवृति दी है। समिति द्वारा आर्य कन्या महाविद्यालय की 38 पितृविहिन व मेधावी छात्राओं को समिति द्वारा 76 हजार की छात्रवृति दी गई।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शनिवार को नर नारायण सेवा समिति ने जनसेवा के कार्यों की फेहरिस्त को बढ़ाते हुए पितृविहिन छात्राओं को छात्रवृति दी है। समिति द्वारा आर्य कन्या महाविद्यालय की 38 पितृविहिन व मेधावी छात्राओं को समिति द्वारा 76 हजार की छात्रवृति दी गई। इस राशि का चेक समिति की ओर से विधायक रामकरण काला ने आर्य कन्या महाविद्यालय की प्रबंधक समिति को सौंपा। समिति के प्रधान राकेश मुल्तानी व संस्थापक मुनीष भाटिया ने बताया कि कुछ दिनों पहले समिति द्वारा एक शिविर लगाकर कॉलेज की मेधावी छात्राओं का चयन किया गया था जिनके सिर पर से पिता का साया उठ चुका है और उन्हें पढ़ाई में आíथक परेशानी आ रही है। उन्होंने बताया कि सभी छात्राएं सामान्य वर्ग से संबंधित है। विधायक रामकरण काला ने समिति के कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नर नारायण सेवा समिति अपने नाम के अनुरूप ही कार्य कर रही है। प्रबंधक समिति के प्रधान रामलाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष विष्णु भगवान गुप्ता ने विधायक व समिति सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर संस्थापक मुनीष भाटिया, प्रधान राकेश मुल्तानी, संरक्षक सुशील ठुकराल, बिट्टू बतरा, विनोद शर्मा, विनोद अरोड़ा, प्रवीण आनंद, गुलशन कवातरा, जगबीर मोहड़ी, महेंद्र प्रकाश कंसल, जगप्रकाश आर्य, प्राचार्या डा. सुनीता पाहवा, कुलदीप कंसल, कुलदीप गुप्ता मौजूद थे।