नपा ने लगाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
नगरपालिका ने सोमवार को कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 06:51 AM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 06:51 AM (IST)
संवाद सहयोगी, लाडवा : नगरपालिका ने सोमवार को कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान एसडीएम अनिल यादव की निर्देशों पर नपा सचिव हरिओम कंबोज की देखरेख में चलाया। यह अभियान रामकुंडी चौक से शुरू होकर पालिका बाजार तक चला। प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नपा टीम को देखकर कुछ दुकानदारों ने तो स्वयं अपनी दुकानों के आगे से सामान उठा लिया। बाकी का सामान टीम ने जब्त कर लिया। जबकि कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया। नपा सचिव हरिओम कंबोज ने बताया कि एसडीएम अनिल यादव ने कई बार दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वह अपनी दुकानों के बाहर सामान न लगाएं। जिस कारण भीड़भाड़ होती है, परंतु कई दुकानदार अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें