छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर किया कुवि का नाम : कुलपति
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित 34वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा लगातार तीसरी बार डांस में ओवरऑल ट्रॉफी जीत कर राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने नाम
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित 34वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा लगातार तीसरी बार डांस में ओवरऑल ट्रॉफी जीत कर राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने नाम करने के बाद विश्वविद्यालय पहुंची विजेता टीम को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने बधाई दी व टीम की प्रशंसा की। कुलपति ने कहा कि यह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कलाकारों द्वारा भविष्य में भी इसी तरह के प्रदर्शन करने की आशा व्यक्त की।
इस मौके युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रोफेसर तेजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर से 112 विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने प्रोसेशन में प्रथम, वन एक्ट प्ले में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस महोत्सव के मार्च पास्ट में 112 विश्वविद्यालयों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा, उपनिदेशक डॉ. हितेंद्र त्यागी, डॉ. हर¨वद्र राणा मौजूद रहे।