नप कर्मचारियों ने रेलवे पटरी के दोनों तरफ की साफ-सफाई
थानेसर नगर परिषद् के सफाई कर्मचारियों ने अंबाला-कुरुक्षेत्र रेलवे लाइन के दोनों तरफ सफाई अभियान चलाया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 08:50 AM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 08:50 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थानेसर नगर परिषद् के सफाई कर्मचारियों ने अंबाला-कुरुक्षेत्र रेलवे लाइन के दोनों तरफ सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों ने पटरी के दोनों तरफ से प्लास्टिक की बोतलें, पोलिथिन व गंदगी को साफ किया। नप की ओर से तैनात अधिकारी केएल बठला ने कहा कि उपमंडल अधिकारी नागरिक अश्वनी कुमार के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पूरे जिले में समय-समय पर सफाई अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों को ओर साफ सुथरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर परिषद के कर्मचारियों ने कुरुक्षेत्र-अंबाला रेलवे लाइन के दोनों तरफ सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान करीब 400 कर्मचारियों ने पटरी के दोनों तरफ 10 किलोमीटर तक साफ सफाई की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें