Move to Jagran APP

सांसद नायब सिंह सैनी सर्किट हाउस कुरुक्षेत्र में लोगों की समस्याओं सुनी

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार से संबंधित कुरुक्षेत्र लोक सभा क्षेत्र की सभी समस्याओं और मांगों का समाधान किया जाएगा। इससे पहले लोक सभा क्षेत्र के लोगों से बातचीत करके उनकी समस्याओं और मांगों को जानने का प्रयास करेंगे। सांसद नायब सिंह सैनी सर्किट हाउस कुरुक्षेत्र में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Jun 2019 08:20 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2019 06:36 AM (IST)
सांसद नायब सिंह सैनी सर्किट हाउस कुरुक्षेत्र में लोगों की समस्याओं सुनी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार से संबंधित कुरुक्षेत्र लोक सभा क्षेत्र की सभी समस्याओं और मांगों का समाधान किया जाएगा। इससे पहले लोक सभा क्षेत्र के लोगों से बातचीत करके उनकी समस्याओं और मांगों को जानने का प्रयास करेंगे। सांसद नायब सिंह सैनी सर्किट हाउस कुरुक्षेत्र में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर ने थानेसर हलका के लोगों से बातचीत की उनकी समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए दूरभाष पर संबंधित अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोक सभा क्षेत्र में लोगों की सेवा करने के लिए आए हैं। वे दिन रात लोगों के बीच में रहेंगे और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में निरंतर जाएंगे और वहां की समस्याओं का समाधान करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार को हरियाणा की जनता ने पसंद किया है। इन लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने जो विश्वास व्यक्त किया है उस विश्वास पर खरा उतरेंगे। इसके लिए वे हमेशा लोगों के बीच ही रहेंगे। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले, इसके लिए हर भरसक प्रयास किए जाएंगे, भाजपा ही एक मात्र ऐसी सरकार है जो लोगों के हित के लिए कार्य कर रही है और भविष्य में भी इसी तरह कार्य करती रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.