गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मातृ सम्मेलन आयोजित
गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के बाद हुआ।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के बाद हुआ। कार्यक्रम में राजविज, सरोज सैनी, संगीता, डॉ. ममता सूद, अनुपम, अभिभावक प्रतिनिधि सुमन एवं छात्राओं की माताएं उपस्थित रहीं। सरोज सैनी ने प्लास्टिक के स्थान पर पारंपरिक बर्तनों के प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। मनप्रीत ने प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाली हानियों के विषय में माताओं को जागरूक किया ताकि पूरे परिवार का स्वास्थ्य संरक्षण हो सके। अनुपम ने किशोरावस्था में होने वाले मानसिक ओर शारीरिक परिवर्तनों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने स्वास्थ्य से संबंधित होने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान के विषय में विस्तार से चर्चा की। प्रज्ञा ने कविता की सुंदर प्रस्तुति दी।