Move to Jagran APP

भाजपा के कार्यकाल में हुए सबसे ज्यादा विकास : सिंह

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं भाजपा के पिहोवा प्रत्याशी संदीप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में ही प्रदेश में सबसे ज्यादा विकास के कार्य हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 09:09 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 09:09 AM (IST)
भाजपा के कार्यकाल में हुए सबसे ज्यादा विकास : सिंह
भाजपा के कार्यकाल में हुए सबसे ज्यादा विकास : सिंह

संवाद सहयोगी, पिहोवा : अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं भाजपा के पिहोवा प्रत्याशी संदीप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में ही प्रदेश में सबसे ज्यादा विकास के कार्य हुए हैं। भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश ने विकास की नई बुलंदियों को छुआ है। अब भाजपा की ओर से उन्हें पिहोवा के विकास को गति देने के लिए चुनावी मैदान में उतारा गया है। वह पिहोवा की जनता की सेवा और विकास के जी जान लगा देंगे। वह रविवार को पिहोवा हलके के गांव खेड़ी शिशगरां, निमवाला, रामगढ़ रोड, ककराला, ककराली में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर ग्रामीणों ने जगह-जगह उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले पांच सालों में पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाए हैं। भाजपा के इन्हीं कार्यों की बदौलत पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व भर में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। आज पूरे विश्व की नजरें भारत की ओर हैं। देश के प्रधानमंत्री जिस भी देश में जाते हैं उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। यह हमारे लिए गौरव की बात है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.