सावधान! व्हाट्सएप पर आई एक फाइल ने खाली कर दिए दो बैंक खाते, शाहाबाद के युवक से लाखों की ठगी
शाहाबाद में एक युवक का मोबाइल वाट्सएप पर आई संदिग्ध एपीके फाइल से हैक हो गया। साइबर ठगों ने उसके ...और पढ़ें
-1775642611858_m.webp)
शाहाबाद में एक युवक का मोबाइल वाट्सएप पर आई संदिग्ध एपीके फाइल से हैक हो गया (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
वाट्सएप पर संदिग्ध एपीके फाइल से मोबाइल हैक हुआ।
साइबर ठगों ने दो खातों से सवा लाख रुपये निकाले।
पीड़ित ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जांच जारी।
संवाद सूत्र, शाहाबाद। वाट्सएप पर भेजी गई एक संदिग्ध एपीके फाइल ने प्राइवेट नौकरी करने वाले युवक का मोबाइल हैक कर दिया। फोन हैक होते ही साइबर ठगों ने उसके दो बैंक खातों से सवा लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। थाना साइबर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
शाहाबाद के सेक्टर-एक निवासी रमन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके वाट्सएप पर अचानक एक एपीके फाइल आई और बिना किसी क्लिक के आटो डाउनलोड हो गई। फाइल डाउनलोड होते ही उसका फोन हैक हो गया।
इसके बाद ठगों ने उसके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से दो बार में 90 हजार और नौ हजार रुपये निकाल लिए, जबकि एक अन्य खाते से करीब 26 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। जब लगातार पैसे कटने के मैसेज आए, तो उसने बेटे को फोन दिखाया।
बेटे ने तुरंत एपीके फाइल डिलीट की और पूरा मोबाइल रीसेट करना पड़ा। शिकायतकर्ता का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि फाइल कहां से आई और कैसे डाउनलोड हो गई। साइबर ठगी का एहसास होते ही उसने तुरंत शिकायत दर्ज करवाई। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
