Move to Jagran APP

हरियाणा में मिशन साहसी आयोजित किया जाएगा : प्रफुला आकांत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुला आकांत ने बताया कि अभी हरियाणा में 22 साल बाद छात्र संघ चुनाव हुए जिसमें अधिकांश कालेजों में एबीवीपी के छात्र नेताओं ने जीत दर्ज की है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 01:50 AM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 01:50 AM (IST)
हरियाणा में मिशन साहसी आयोजित किया जाएगा : प्रफुला आकांत
हरियाणा में मिशन साहसी आयोजित किया जाएगा : प्रफुला आकांत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुला आकांत ने बताया कि अभी हरियाणा में 22 साल बाद छात्र संघ चुनाव हुए जिसमें अधिकांश कालेजों में एबीवीपी के छात्र नेताओं ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी युवा दिवस को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि एबीबीपी ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिशन साहसी कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिसकी शुरूआत महाराष्ट्र में अभिनेत्री रवीना टंडन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर ने की। वे एबीवीपी की गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में हरियाणा की प्रान्त कार्यसमिति की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि हरियाणा में भी जनवरी में मिशन साहसी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बैठक में उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल, प्रांत संगठन मंत्री हरियाणा श्याम रजावत, प्रांत अध्यक्ष राजेंद्र धीमान, प्रांत मंत्री सुनील भारद्वाज और विभिन्न जिलों से कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि बैठक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरियाणा की आगामी वर्ष भर में शिक्षण संस्थानों में होने वाली वाली संस्कृतिक, रचनात्मक गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यक्रमो को लेकर मंथन किया गया। उन्होंने बताया कि हरियाणा में भी जनवरी में मिशन साहसी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमे विभिन्न जिलों की छात्राएं मौजूद रहेंगी। महिला सशक्तिकरण के लिए और उनको अपनी सुरक्षा के लिए किसी पर निर्भर न रहना पड़े ताकि वे आत्मनिर्भर बने। इसी को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद शास्त्री, घनश्याम वत्स, द्वि विभाग संगठन मंत्री कुलदीप पुनिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बलजीत यादव, प्रांत सहमंत्री हितेश यादव, अंबाला विभाग संयोजक मनदीप अटकान, कुरुक्षेत्र विभाग सह संयोजक सुमित जागलान, सिरसा छात्रा कार्य प्रमुख गीत कोर, कुरुक्षेत्र जिला संयोजक संदीप सजूमा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.