नशीला पदार्थ सुंघाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, घर पहुंची तो बताई आपबीती
कुरुक्षेत्र में दो युवक नाबालिग लड़की को धार्मिक स्थल पर ले गए और नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
जेएनएन, कुरुक्षेत्र। जिले में सामूहिक दुष्कर्म व दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। शहर के अंतर्गत एक नाबालिग के साथ दो युवकों ने धार्मिक स्थल पर वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग दो दिन बाद अपने घर पहुंची और आपबीती बताई। आरोपितों ने कोई नशीली चीज सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर एक आरोपित को गांधीनगर निवासी आशु को गिरफ्तार कर लिया है।
एक महिला ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 साल की लड़की 28 जून की शाम को दुकान पर सामान लेने गई थी। वह काफी देर तक घर वापस नहीं आई । उसकी बेटी 30 जून की रात को सहमी हुई घर पहुंची। उसने डरते-डरते बताया कि उसे गांधी नगर का रहने वाला आशु कुछ नशीली चीज सुंघाकर उसे एक धार्मिक स्थल पर ले गया।
नाबालिग से किया दुष्कर्म
थाना बाबैन क्षेत्र की एक 15 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कुछ दिन पहले उसकी बुआ के घर रहने आई थी। दो जुलाई को उसकी बुआ परिवार सहित मजदूरी करने के लिए चली गई थी। वह घर पर अकेली थी। सिकंदर ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। उसके शोर मचाने पर उसका दूसरा फूफा घर पहुंचा तो आरोपित छत से कूदकर फरार हो गया।
महिला एसआइ प्रवीण कौर, एएसआइ प्रवीण कुमारी व सिपाही रघबीर की सहायता से गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित सिकंदर को किरमिच रोड टी-प्वाइंट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को अदालत में पेश न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल पर बोलीं केंद्रीय मंत्री हरसिमसरत कौर बादल, पंजाब कम करे दाम, केंद्र से हम करवा देंगे
यह भी पढ़ें: कोरोना को मात देने वाले बेहतरीन तरीकों को अपने जिलों में अपनाएंगे दिल्ली NCR के अधिकारी
यह भी पढ़ें: छह बार के सांसद ने लगाया जीवन का शतक, नवजोत सिंह सिद्धू ने तोड़ा था जीत का सिलसिला
यह भी पढ़ें: केंद्र के निर्देशों को पंजाब ने किया खारिज, दिल्ली से आने वालों को ई-रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य