Move to Jagran APP

राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह की तैयारी की समीक्षा की

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि लोकसभा चुनावों ने प्रदेश की जनता ने भाजपा के प्रति जो स्नेह व्यक्त किया है उस स्नेह और योगदान के कारण ही सभी 10 सीटों पर भारी मतों से भाजपा को जीत मिली है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 10:10 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2019 06:38 AM (IST)
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह की तैयारी की समीक्षा की

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि लोकसभा चुनावों ने प्रदेश की जनता ने भाजपा के प्रति जो स्नेह व्यक्त किया है, उस स्नेह और योगदान के कारण ही सभी 10 सीटों पर भारी मतों से भाजपा को जीत मिली है। इस जीत में जहां आमजन ने योगदान दिया, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी खूब पसीना बहाया। इसलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं जिलास्तर पर जाकर सभी कार्यकर्ताओं से रुबरु हो रहे हैं। राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी थीम पार्क में 14 जून को सायं पांच बजे होने वाले कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, विधायक महिपाल ढांडा, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, महेंद्र अढोण ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बेदी ने कहा कि लोकसभा के बाद भाजपा पार्टी विधानसभा चुनावों में भी अपनी जीत हासिल करेगी, इस जीत में प्रदेश की जनता एक बार फिर अपनी भूमिका अदा करेगी। मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अभिनंदन समारोह ऐतिहासिक और यादगार बनेगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.