राज्यमंत्री कांबोज ने सड़क हादसे में घायल युवकों को अपनी पायलट गाड़ी से पहुंचाया
संवाद सहयोगी, पिपली : खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज बृहस्पतिवार को पिपली अनाजमंडी का निरीक्षण करने के बाद कुरुक्षेत्र अनाजमंडी के लिए निकले थे। मंत्री का काफिला जब सेक्टर-2 के समीप पहुंचा तो उनके सामने जा रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क पर जा गिरे। राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने उन्हें देख तुरंत अपना काफिला रुकवाया। मंत्री ने कार से उतरकर दोनों युवकों का हालचाल जाना। युवकों को घायल हालत में देखकर मंत्री ने इंसानियत का परिचय देते हुए दोनों युवकों को अपनी पायलट गाड़ी से उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल भिजवाया।
संवाद सहयोगी, पिपली : खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज बृहस्पतिवार को पिपली अनाजमंडी का निरीक्षण करने के बाद कुरुक्षेत्र अनाजमंडी के लिए निकले थे। मंत्री का काफिला जब सेक्टर-2 के समीप पहुंचा तो उनके सामने जा रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क पर जा गिरे। राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने उन्हें देख तुरंत अपना काफिला रुकवाया। मंत्री ने कार से उतरकर दोनों युवकों का हालचाल जाना। युवकों को घायल हालत में देखकर मंत्री ने इंसानियत का परिचय देते हुए दोनों युवकों को अपनी पायलट गाड़ी से उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल भिजवाया। इतना ही नहीं राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने अपने गनमैन को घायल युवकों के साथ अस्पताल में भेजा। गनमैन को हिदायत दी गई कि वे दोनों युवकों को अस्पताल में दाखिल कराने और उनका उपचार शुरू होने के बाद वापस लौटे। बता दें कि पूर्व में भी राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए अपनी गाड़ी से अस्पताल में दाखिल करवाने का काम किया है।