राज्यमंत्री ने शाहाबाद में विकास कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा लोकसभा चुनाव में हरियाणा में दस सीटों से करारी हार के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। जनता के जनादेश को स्वीकार करने की बजाए अशोक तंवर योग को ही गलत ठहरा रहे हैं।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा लोकसभा चुनाव में हरियाणा में दस सीटों से करारी हार के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। जनता के जनादेश को स्वीकार करने की बजाए अशोक तंवर योग को ही गलत ठहरा रहे हैं। आज योग को दुनिया ने सराहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग की क्रांति व जागरुकता इस देश में लाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि देश के लोग स्वास्थ्य रहे सकें। लेकिन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को इस बात से भी बदहजमी हो रही है। बेदी सोमवार को यहां की आनंद गली में विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को पूरी तरह से नकार चुकी है और अब विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस उम्मीदवारों का यही हाल होने वाला है और जल्द ही हरियाणा कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। सत्ता जाने के बाद कांग्रेस नेताओं का हाल जगजाहिर है कि किस तरह से यह कांग्रेसी सत्ता से बाहर होने के कारण तड़प रहे हैं। कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों के कारण ही जनता ने इस पार्टी का सूपड़ा साफ किया है। यहां बेदी ने कहा कि दस लाख रुपये की राशि से आनंद गली का निर्माण किया जाएगा। गली निवासियों की मांग पर उन्होंने नपा प्रधान बलदेव राज चावला को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य बरसात के बाद शुरू किया जाए ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। इस अवसर पर नपा प्रधान बलदेव राज चावला, मुलख राज गुंबर, अरूण कंसल, बिट्टू शर्मा, पवन छाबड़ा मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप