गुरुकुल में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गुरुकुल कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रधान कुलवंत सैनी की अगुवाई में चलाया गया पौधारोपण अभियान।
फोटो-3
जासं, कुरुक्षेत्र : गुरुकुल कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रधान कुलवंत सैनी की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। अधिकारियों ने रॉयल पॉम के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि योगिराज श्रीकृष्ण के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। पूरे विश्व में उनके जैसा नीतिकार कोई अन्य नहीं है। महाभारत के युद्ध में उनके द्वारा अर्जुन को दिए गीता ज्ञान का संदेश आज पूरी दूनिया अपना रही है। हम सबको पर्यावरण संरक्षण के लिए भी वचनबद्ध होना चाहिए। हमें यह सुनिश्चित्त करना होगा कि हर छोटे-बड़े अनुष्ठान से पूर्व अपने आसपास पेड़-पौधे लगाएं और उनकी देखभाल भी करें। इस अवसर पर निदेशक एवं प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह प्राचार्य शमशेर सिंह, आचार्य सत्यप्रकाश, संजीव आर्य, एनएसएस अधिकारी सुनील कुमार, डीपीई देवीदयाल, नर्सरी इंचार्ज प्रमोद गिरी, लिपिक हरी कुमार व ओमप्रकाश मौजूद रहे।