Move to Jagran APP

जात-पात और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर ही शहीदों के सपनों को किया जा सकता है साकार : सुधा

विधायक सुभाष सुधा ने शनिवार को अमर शहीद सरदार ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस तरह के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 06:15 AM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 06:15 AM (IST)
जात-पात और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर ही शहीदों के सपनों को किया जा सकता है साकार : सुधा
जात-पात और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर ही शहीदों के सपनों को किया जा सकता है साकार : सुधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विधायक सुभाष सुधा ने शनिवार को अमर शहीद सरदार ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस तरह के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।

loksabha election banner

विधायक ने कहा कि हरियाणा के कण-कण में वीरों की गाथा की महक और उज्ज्वल इतिहास समाया हुआ है। इन वीर सपूतों और इतिहास को बरकरार रखने के लिए प्रदेश के सभी लोगों को अपने स्वार्थाें को त्याग कर छोटे दायरे से निकलकर बड़े दायरे में प्रवेश करना होगा। इतना ही नहीं जात-पात, क्षेत्रवाद से उपर उठ कर हरियाणा एक-हरियाणवी एक के साथ जुड़ना होगा, तभी शहीद उधम सिंह जैसे महान वीरों के सपनों को हरियाणा बना सकेंगे। उन्होंने कहा, मानवता के नाते हमारा दायित्व है कि हम सभी का भला करें। सभी की अच्छाई के बारे में सोचें। मेरे किसी विचार से किसी को दुख न पहुचे। हमेशा लोगों की भलाई करते रहना चाहिए, इसी में कल्याण है।

उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास वीरों का है। देश की माताओं ने वीर सपूतों को जन्म दिया और उन सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। इन्हीं में से एक वीर पंजाब के छोटे से कस्बे सुनाम में जन्म लेने वाले उधम सिंह ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में गोलियों से मारे गए हजारों निर्दोष लोगों के खून का बदला लेने का संकल्प किया और लंदन में जरनल डायर को गोलियों से भूनकर बदला लिया। शहीद उधम सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.