अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित होगा मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम
शाहाबाद के मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में नये टर्फ लगाए जाने का कार्य शुरू हो गया। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने हॉकी स्टेडियम का दौरा किया। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने वाले स्टेडियम में लगा टर्फ काफी पुराना हो चुका है, जिस पर अभ्यास करना खतरे से खाली नहीं है।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद के मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में नये टर्फ लगाए जाने का कार्य शुरू हो गया। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने हॉकी स्टेडियम का दौरा किया।
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने वाले स्टेडियम में लगा टर्फ काफी पुराना हो चुका है, जिस पर अभ्यास करना खतरे से खाली नहीं है। इसके अलावा यहां लगी ग्रिल भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी। मुख्यमंत्री के समक्ष नया टर्फ लगवाने और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की सिफारिश की। इस मांग पर मुहर लगाते हुए मुख्यमंत्री ने इसके लिए साढे़ 4 करोड़ का बजट पास किया। हॉस्टल और लाइटिंग के लिए भी मिलेगा बजट
उन्होंने कहा कि हॉलैंड से नयी टर्फ मंगवाई गई है जिसे लगाने का कार्य करीब 3 माह में पूरा कर लिया जाएगा। राज्यमंत्री ने कहा कि नए टर्फ पर अभ्यास करके नये अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे और यहां की हॉकी नये रूप में सामने आएगी। बेदी ने कहा कि मारकंडेय हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव राज सेठी और महासचिव कर्णराज ¨सह तूर व उनकी टीम सहयोग हॉकी के विकास के लिए मिल रहा है। इसके अलावा स्टेडियम के छात्रावास, लाइ¨टग व हॉकी खिलाड़ियों की अन्य मांगों के लिए अतिरिक्त बजट दिया जाएगा। मारकंडेय हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव राज सेठी व महासचिव कर्णराज ¨सह तूर ने स्टेडियम में पहुंचने पर राज्यमंत्री का अभिनंदन और नये टर्फ के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर न.पा. प्रधान बलदेव राज चावला, बलदेव राज सेठी, कर्णराज ¨सह तूर, कोच गुरबाज ¨सह, अरूण कंसल, मुलख राज गुंबर, गोपाल राणा, जगतार ¨सह, नीटू राणा, ¨रकू बैराग मौजूद रहे।