Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवन का हिस्सा : संजय

पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवन का हिस्सा : संजय जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: हम फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को हमें अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 11:43 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 11:43 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवन का हिस्सा : संजय
पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवन का हिस्सा : संजय

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: हम फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को हमें अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाना चाहिए। परिवार की हर छोटी-बड़ी खुशी के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए। हमारे छोटे-छोटे प्रयास आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वायु व स्वस्थ जीवन दे सकते हैं।

loksabha election banner

संस्था के स्वयंसेवक राकेश वर्मा व शंभू नाथ वत्स के जन्मदिवस पर वह सोमवार को तिरूपति बालाजी मंदिर में स्वयंसेवकों के साथ मिलकर पौधे रोपित किए। संस्था के गोपाल चंद्र ने कहा हमें अपने जन्म दिन पर पर्यावरण संरक्षण को महत्व देते हुए पौधरोपण करना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम में पंकज शर्मा, राजीव शर्मा, विकास शर्मा, दिलावर सागवाल, सतबीर ¨सह, राकेश वर्मा व शंभू नाथ वत्स मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.