नगर खेड़ा में महाआरती में लिया भाग
दर्रा खेड़ा थानेसर स्थित नगर खेड़ा पर रविवार सायं महाआरती का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम संस्कृत वेद पाठशाला के प्राचार्य पंडित राजेश वत्स के सान्निध्य में प्रधान अमरपाल सैनी और सभी सदस्यों ने खेड़ा दरबार का आकर्षक श्रृंगार किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र
दर्रा खेड़ा थानेसर स्थित नगर खेड़ा पर रविवार सायं महाआरती का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम संस्कृत वेद पाठशाला के प्राचार्य पंडित राजेश वत्स के सान्निध्य में प्रधान अमरपाल सैनी और सभी सदस्यों ने खेड़ा दरबार का आकर्षक श्रृंगार किया। इस अवसर पर समाजसेवी अवनी गुप्ता ने खेड़े की जोत प्रज्वलित करके महाआरती में भाग लिया। समिति के सदस्यों ने मुख्यातिथि का स्वागत करके नगर खेड़ा का स्वरूप प्रदान किया। महाआरती से पहले महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। बड़ी संख्या में पंहुचे नगरवासियों ने खेड़े पर पूजा अर्चना करके भजनों का आनंद लिया। आचार्य राजेश वत्स ने खेड़े की महिमा विस्तार से सुनाते हुए कहा कि खेड़ा महाराज की जिस पर कृपा हो जाए उसे किसी भी वस्तु की कमी नहीं रहती। ये प्रत्येक आपदा से मनुष्य को बचाते है। कई श्रद्धालुओं ने मनोकामनाएं पूर्ण होने पर खेड़े पर सेहरा एवं फूलों की सेज भी चढ़ाई। खेड़ा पूजन में उपप्रधान अरूण सैनी, सचिव सतीश सैनी, कोषाध्यक्ष विकास सैनी, सुनील कुमार सैनी, अश्वनी, राजेश, संजीव, दीपक, संजू और कार्तिक मौजूद रहे।