Move to Jagran APP

दिन-दहाड़े घर पर अकेली महिला की हत्या

थाना शहर के अंतर्गत धोबी मोहल्ला में दिन-दहाड़े घर पर अकेली महिला की हत्या कर दी गई। हत्यारे घर की अलमारी में रखे जेवर व नकदी भी ले गए। हालांकि उन्होंने उस कमरे व दूसरे कमरे में रखे किसी भी दूसरे सामान को छेड़ा तक नहीं। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि विवाहिता की हत्या को लूट का इरादा दिखाने का प्रयास किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 10:02 AM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 10:02 AM (IST)
दिन-दहाड़े घर पर अकेली महिला की हत्या
दिन-दहाड़े घर पर अकेली महिला की हत्या

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना शहर के अंतर्गत धोबी मोहल्ला में दिन-दहाड़े घर पर अकेली महिला की हत्या कर दी गई। हत्यारे घर की अलमारी में रखे जेवर व नकदी भी ले गए। हालांकि उन्होंने उस कमरे व दूसरे कमरे में रखे किसी भी दूसरे सामान को छेड़ा तक नहीं। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि विवाहिता की हत्या को लूट का इरादा दिखाने का प्रयास किया गया है। पुलिस भी यह मानती है कि हत्या की यह वारदात पूरे योजनाबद्ध तरीके से की गई है। हत्यारों को यह जानकारी थी कि सुबह के समय विवाहिता घर पर अकेली होगी। पुलिस ने सीन आफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया और सुबूत जुटाए। हत्या व लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

धोबी मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार ने थाना शहर में सूचना दी कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री हिमानी घर में बेड पर मृत पड़ी है। उसकी गर्दन व हाथ पर निशान हैं। कृष्णा कुमार का कहना है कि सुबह लगभग नौ बजे वह और उसका पुत्र राकेश सेक्टर 17 स्थित चाय की दुकान पर चले गए थे। शाम छह बजे जब वह घर वापस आए तो उसकी बेटी बेड पर चादर से मुंह ढके पड़ी थी। जब उन्होंने चादर उठा कर देखी तो हिमानी मृत थी। उसकी गर्दन व हाथ पर निशान थे। वहीं, उसी कमरे में रखी अलमारी से जेवर व नकदी गायब थी। उसने सुबह साढ़े दस बजे के आसपास फोन किया था तब उसने फोन नहीं उठाया था। थाना शहर प्रभारी सुभाष चंद व सतनारायण पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति से चल रहा था विवाद

धोबी मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसकी बेटी की शादी चार साल पहले हुई थी। उसके पास एक तीन साल का बेटा है। कुछ समय पहले उसकी बेटी का अपने पति के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद से वह मायके में रह रही थी। 21 अक्टूबर 2019 को ही अदालत में उनकी रजामंदी हुई है। जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें खर्च राशि का चेक दिया था। वह चेक भी हिमानी के पर्स में था, मगर हत्यारों ने उसे नहीं छुआ। करीब चार साल पहले हो गई थी मां की मौत

कृष्ण कुमार ने बताया कि हिमानी की मां की चार साल पहले एक नवंबर को मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद से घर में उसका पुत्र व पुत्रवधू रह रहे थे। बेटी के ससुराल वालों से विवाद होने के बाद हिमानी भी उनके साथ रहने लगी थी। सोमवार को उसकी पुत्रवधू अपने मायके गई हुई थी। वह मंगलवार दोपहर को लौटी थी। कुरुक्षेत्र लौटने पर वह सीधे कोचिग सेंटर पर चली गई। शाम चार बजे उसकी पुत्रवधू व पुत्र घर पर लौटे तो हिमानी कमरे में लेटी हुई थी। बहू ने सोचा कि हिमानी सो रही है इसलिए उसने जगा नहीं। शाम साढ़े छह बजे जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा तो हिमानी मृत पड़ी थी। प्रारंभिक जांच से लगता है कि हिमानी की हत्या को लूट का इरादा दिखाने का प्रयास किया गया है। हालांकि अभी यह ब्लाइंड मर्डर है। पुलिस ने आसपास के लोगों से बातचीत की है, मगर अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। यहां आसपास सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। हत्या व लूट का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

सुभाष चंद, शहर थाना प्रभारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.