Move to Jagran APP

पिपली चिड़ियाघर में शेरनी साक्षी ने तीन शावकों को दिया जन्म

पिपली चिड़ियाघर में शेरनी साक्षी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। एक सावक की कमजोरी के चलते 24 घंटे में ही मौत हो गई थी। दो शावकों को साक्षी अपना दूध पिला रही है और वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। शेर गीत को उनसे अलग रखा गया है। साक्षी ने चौथी बार शावकों को जन्म दिया है। इससे पिछली बार जन्म के कुछ समय बाद शावकों की मौत होने के बाद अधिकारी सीसीटीवी के साथ साक्षी और नन्हें शावकों पर नजर रखे हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 08:06 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 08:06 AM (IST)
पिपली चिड़ियाघर में शेरनी साक्षी ने तीन शावकों को दिया जन्म
पिपली चिड़ियाघर में शेरनी साक्षी ने तीन शावकों को दिया जन्म

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पिपली चिड़ियाघर में शेरनी साक्षी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। एक सावक की कमजोरी के कारण 24 घंटे में ही मौत हो गई जबकि दो शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। शेर गीत को उनसे अलग रखा गया है। साक्षी ने चौथी बार शावकों को जन्म दिया है। पिछली बार जन्म के कुछ समय बाद शावकों की मौत होने के बाद अधिकारी सीसीटीवी के साथ साक्षी और नन्हें शावकों पर नजर रखे हुए हैं।

loksabha election banner

चिड़ियाघर में साक्षी ने 17 मई को तीन शावकों को जन्म दिया है। अधिकारियों की माने तो सीसीटीवी में देखा की मृत शावक को साक्षी ने खुद अलग रख दिया। सीसीटीवी में साक्षी बच्चों को दूध पिला रही है। पशु चिकित्सक डा. अशोक खासा की सलाह के अनुसार खाना दिया जा रहा है।

लॉकडाउन के चलते नहीं आ रहे पर्यटक

लॉकडाउन के कारण पिपली चिड़ियाघर को मार्च माह से आमजन के लिए बंद कर दिया गया था। अधिकारी व कर्मचारी चिड़ियाघर में ही रहकर पशु और पक्षियों की देखरेख कर रहे हैं। इनके राशन को लेकर फर्मों को टेंडर दिए गए हैं। शेर व शेरनी के लिए सहरानपुर और दूसरे स्थानों से मीट लाया जा रहा है।

विशेषज्ञों की सलाह पर गीत को रखा अलग

वाइल्ड इंस्पेक्टर तेजबीर सिंह ने बताया कि साक्षी ने पहली बार दो दिसम्बर 2016 को दो शावकों को जन्म दिया था, लेकिन शावक बच नहीं पाए थे। इसके बाद 5 मई 2017 को साक्षी ने तीन शावकों को जन्म दिया। इनकी भी मौत हो गई थी। साक्षी ने तीसरी बार 7 जून 2018 को पांच शावकों को जन्म दिया था। जिनमें से दो की मौत 24 घंटे बाद हो गई थी और तीन शावकों सुधा, गीता और अर्जुन को अमेरिका से दूध मंगाकर पाला था। ये तीनों शावक रोहतक चिड़ियाघर में है। चौथी बार 17 जून को तीन शावकों को जन्म दिया है। साक्षी व गीत को 2015 में गुजरात के जूनागढ़ से लाया गया था। गीत की उम्र 10 व साक्षी की आठ वर्ष है। एक जानकार ने बताया कि विशेषज्ञों की सलाह लेकर शेर गीत को अलग रखा गया है। इसके बाद शेरनी अपने दोनों बच्चों के साथ ठीक रह रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.