Move to Jagran APP

550साला प्रकाश पर्व पर व्याख्यान आयोजित

वीरवार को एमएन कॉलेज में गुरुनानक देव के 550 साला प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका विषय गुरुनानक देव की विचारधारा शिक्षाएं व समाज को देन रखा गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 09:02 AM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 06:50 AM (IST)
550साला प्रकाश पर्व पर व्याख्यान आयोजित
550साला प्रकाश पर्व पर व्याख्यान आयोजित

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : वीरवार को एमएन कॉलेज में गुरुनानक देव के 550 साला प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका विषय गुरुनानक देव की विचारधारा, शिक्षाएं व समाज को देन रखा गया। इसमें मुख्य रूप से यमुनानगर के खालसा कालेज के पंजाबी विभाग के अध्यक्ष डॉ.नरेंद्र पाल सिंह ने शिरकत की।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव केवल सिखों के न होकर पूरी मानवता के गुरु हैं। जिनकी शिक्षाएं मनुष्य मात्र की भलाई के लिए, बेहतर समाज की स्थापना, धर्म के प्रति आस्था, सर्वजाति की समानता, सर्वधर्म के लिए थीं। डॉ. सिंह ने कहा कि गुरुनानक देव की यात्राएं पाखंडवाद को खत्म करने, स्त्री की महानता बताते हुए सो क्यूं मंदा आखिए शब्द कहे। इसके अलावा भी डॉ.नरेंद्र पाल सिंह ने गुरु नानक देव के जीवन इतिहास पर प्रकाश डाला।

डॉ. चुहड़ सिंह ने भी गुरुनानक देव के बारे में बताया। कॉलेज की ओर से मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मंच का संचालन डॉ.चूहड़ सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो.हरपाल सिंह, प्रो.एसएस काजल, डॉ. जवाहर लाल, ललित कुमार उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.