विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ब्लैकमेल कर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भेजकर मंगेतर से तुड़वाया रिश्ता

Published: Fri, 22 May 2026 12:00 PM (IST)

लाडवा में एक युवती को अश्लील वीडियो बनाकर दो-तीन साल तक ब्लैकमेल और दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने युवती के ...और पढ़ें

लाडवा में अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर युवती से दुष्कर्म।

लाडवा में अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर युवती से दुष्कर्म।

HighLights

  1. युवती को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल किया गया

  2. आरोपी ने दो-तीन साल तक दुष्कर्म किया

  3. मंगेतर को वीडियो भेजकर रिश्ता तुड़वाया

संवाद सहयोगी, लाडवा। निकटवर्ती गांव की एक युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपित ने युवती के मंगेतर को उसकी अश्लील वीडियो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। बताया गया है कि आरोपित पिछले दो-तीन वर्षों से युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। उसने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर वीडियो बनाया था।

करीब 21 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपित शादीशुदा है और उसने उसकी वीडियो अपने मोबाइल में सुरक्षित रखी थी। आरोपित वीडियो दिखाकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

जब भी युवती विरोध करती या किसी को बताने की बात करती तो आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देता था। डर और बदनामी के कारण वह लंबे समय तक चुप रही। हाल ही में, युवती के परिवार ने उसकी शादी तय की, जिससे आरोपित बौखला गया।

उसने धमकी दी कि वह शादी नहीं होने देगा और वीडियो ससुराल वालों को भेज देगा। शिकायत के अनुसार आरोपित ने वीडियो अपने जानकार को भेजी, जिससे यह वीडियो उसके मंगेतर तक पहुंच गई और रिश्ता टूट गया। थाना लाडवा पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।