विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुरूक्षेत्र के लाडवा में बिजली के करंट से बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर घायल

Published: Tue, 06 Oct 2026 03:56 AM (IST)

लाडवा के बन गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां लोहे की सीढ़ी बिजली के तारों से छूने के कारण 60 वर्षीय सोहनलाल की करंट लगने से मौत हो गई।

लाडवा में बुजुर्ग की मौत। सांकेतिक फोटो

लाडवा में बुजुर्ग की मौत। सांकेतिक फोटो

संवाद सहयोगी, लाडवा। क्षेत्र के गांव बन में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। लोहे की सीढ़ी के बिजली की तारों के संपर्क में आने से एक 60 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह तीन व्यक्ति एक निर्माण स्थल पर काम के लिए लोहे की पहिएदार सीढ़ी लेकर जा रहे थे।

सीढ़ी काफी ऊंची थी और ऊपर उठाई हुई थी। अचानक सीडी ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से टकरा गई। देखते ही देखते तीनों करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में लाडवा के करीब 60 वर्षीय सोहनलाल की मौत हो गई, जबकि एक 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया।

बिजली से झुलसे दोनों बुजुर्गों को लाडवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सोहनलाल को मृत घोषित कर दिया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हादसे में शामिल तीसरा व्यक्ति सुरक्षित बताया जा रहा है।