विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुरूक्षेत्र में मातम में बदलीं कुरुक्षेत्र की खुशियां, तेज रफ्तार कार ने ली शिक्षिका की जान

Published: Sat, 28 Nov 2026 03:21 PM (GMT+05:30)

कुरुक्षेत्र में एक सड़क हादसे में 43 वर्षीय बबीता की मौत हो गई, जब उनकी स्कूटी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उनके परिवार में भांजे-भांजी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। 

कुरूक्षेत्र में मातम में बदलीं कुरुक्षेत्र की खुशियां। सांकेतिक फोटो

कुरूक्षेत्र में मातम में बदलीं कुरुक्षेत्र की खुशियां। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे में 43 वर्षीय बबीता की मौत।

  2. भांजे-भांजी की शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं।

  3. तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने स्कूटी को टक्कर मारी थी।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। घर में भांजे और भांजी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। 3 दिसंबर को परिवार में विवाह समारोह होना था। रिश्तेदार जुटने वाले थे और घर खुशियों से भरा था, लेकिन एक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। बच्चों को पढ़ाने के लिए कुरुक्षेत्र आ रही 43 वर्षीय बबीता की तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से मौत हो गई। उन्होंने करनाल के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतका जिला कैथल के गांव रसीना बबीता की निवासी थीं। वह बच्चों को पढ़ाने के साथ सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर रही थीं। 25 नवंबर को वह स्कूटी पर कुरुक्षेत्र की ओर आ रही थीं। हथीरा गांव के पास किरमिच की तरफ से आई तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सिर सड़क पर लगने से वह बेहोश हो गई थीं।

पीछे आ रहे रिश्तेदार ने पहुंचाया अस्पताल

बबीता के रिश्तेदार सतपाल निवासी रसीना ने पुलिस को बताया कि वह पब्लिक हेल्थ विभाग में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं और हादसे के समय बबीता के पीछे आ रहे थे। टक्कर होते देख उन्होंने तुरंत मोटरसाइकिल रोकी और स्वजनों की मदद से घायल बबीता को करनाल के निजी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कार चालक ने भी वाहन रोक लिया था और घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

शादी के घर में छाया मातम

बबीता के परिवार में 3 दिसंबर को भांजे और भांजी की शादी थी। परिवार इस समारोह की तैयारियों में जुटा हुआ था। बबीता भी परिवार के इस आयोजन का हिस्सा बनने वाली थीं, लेकिन उनकी मौत से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। परिवार के लिए यह हादसा अपनों के बीच खुशियां बांटने से पहले ही गहरा दुख दे गया।

अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

थाना केयूके पुलिस को 26 नवंबर को अस्पताल से बबीता के हादसे में घायल होने की सूचना मिली थी। उपचार के दौरान उनकी मौत होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। सतपाल के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।