Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र जिप देशभर पहला स्थान, 50 लाख मिले

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में बेशक इतना बेहतर नहीं कर पाए हो लेकिन दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण में कुरुक्षेत्र की जिला परिषद राष्ट्रीय स्तर पर चमक गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 07:00 AM (IST)
कुरुक्षेत्र जिप देशभर पहला स्थान, 50 लाख मिले

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में बेशक इतना बेहतर नहीं कर पाए हो, लेकिन दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण में कुरुक्षेत्र की जिला परिषद राष्ट्रीय स्तर पर चमक गई। जिप पूरे देश में पहले नंबर पर रही है। जिप को जिलेभर में सराहनीय कार्य करवाने पर यह अवॉर्ड मिला है। जिप को राष्ट्रीय अवॉर्ड मिलने पर जिप सदस्यों में खुशी की लहर है। कुरुक्षेत्र जिप ने सरकार की ओर से अब तक मिले 28 करोड़ रुपये के बजट में से 26 करोड़ रुपये को खर्च कर दिया है। जिप को इस राष्ट्रीय अवॉर्ड के साथ विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये की राशि भी मिली है।

loksabha election banner

जिप अध्यक्ष गुरदयाल सुनहेड़ी ने शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होकर इसको सांझा किया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की जिला परिषद को प्रथम पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। उन्होंने इसका श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल, जिला परिषद के सभी सदस्यों के साथ जिले के लोगों को दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जिला परिषद दिन रात विकास कार्यों में प्रगति के पथ पर है। साढे चार साल में केंद्र व राज्य सरकार की ओर से अब तक जिला परिषद को करीब 28 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसमें से करीब 26 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च कर दिए गए हैं। कुरुक्षेत्र जिप गांवों में भी शहरों की तर्ज पर विकास कार्य करवा रही है। इस अवसर पर जिप सदस्य रिकू थाना, मान सिंह बचगांव व डिपल सैनी मौजूद रही। हर पंचायत में हुए विकास कार्य

जिप अध्यक्ष गुरदयाल सुनहेड़ी ने कहा कि जिला में 419 गांव हैं और 394 पंचायतें हैं। इन सभी में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए गए हैं। इन्हीं विकास कार्यों के बल पर कुरुक्षेत्र की जिप को राष्ट्रीय अवॉर्ड से नवाजा गया है। इन विकास कार्याें को देखने के लिए केंद्र सरकार के दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार की टीम पहुंची थी। उन्होंने गांवों में मौके पर जाकर विकास कार्याें को परखा। इन्हीं बेहतर विकास कार्यों के दम पर कुरुक्षेत्र जिप देश भर में अव्वल रही है। इस अवॉर्ड के लिए उन्होंने साल 2018 में ऑनलाइन आवेदन किया था।

इन कामों की बदौलत मिला अवार्ड

जिला परिषद को शिवधाम के सुंदरीकरण, गली, नाले, चौपाल, सब हेल्थ सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत, नए बस क्यू शैल्टर बनवाना, स्वच्छता से संबंधित किए गए कार्याें, स्कूलों में शौचालय बनवाने, ओपन जिम बनवाकर आम जन को फिट इंडिया मुहिम से जोड़ने के लिए किए गए कार्याें की बदौलत ही राष्ट्रीय अवार्ड मिला है।

पहले भी मिले हैं पांच अवॉर्ड

कुरुक्षेत्र को साल 2011 से लेकर 2014 तक पहले भी राजीव गांधी पंचायत सशक्तीकरण अवॉर्ड मिल चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.