कुरुक्षेत्र के युवक मनीष की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत, परिवार में पसरा मातम
गांव गुहन के 39 वर्षीय मनीष की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत हो गई, जहां वह 2021 में 'डंकी' ...और पढ़ें
-1794330097020_m.webp)
कुरुक्षेत्र के युवक मनीष। फाइल फोटो
HighLights
गुहन निवासी मनीष की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत।
मनीष 2021 में 'डंकी' के रास्ते अमेरिका गया था।
परिवार शव को भारत लाने के लिए सरकार से मदद मांग रहा।
संवाद सूत्र, बाबैन (कुरुक्षेत्र)। गांव गुहन निवासी करीब 39 वर्षीय युवक मनीष की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मनीष करीब 21 दिसबर 2021 को डंकी के रास्ते अमेरिका गया था। उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
वह कैलिफोर्निया के बेकर्स फील्ड में रहकर गाड़ी चलाने का काम करता था। छह नवंबर को घर से कंवरपाल के पास फोन गया कि मनीष को छाती में दर्द हो रहा है तो तुरंत कंवरपाल ने अपने भाई मनीष को फोन किया। मनीष ने कहा कि बहुत तेज छाती में दर्द हो रहा है लगता है कि मेरा अब समय आ गया, बस यह बात कह कर फोन कट गया।
कवंरपाल ने बताया कि मौके पर पुलिस पहुंची तो उन्होंने उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार को उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद से ही शव को भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मनीष के बड़े भाई कवंरपाल ने बताया कि परिवार ने उसे अमेरिका भेजने के लिए करीब 45 लाख रुपये खर्च किए थे। इस रकम का इंतजाम करने के लिए कुछ पैसे जानकारों से भी लिए गए थे।
मनीष का होगा पोस्टमार्टम
मृतक के भाई कंवरपाल ने बताया कि अमेरिका में जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मनीष का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। गांव और आसपास के क्षेत्रों के जो युवक अमेरिका में रह रहे हैं, उन्होंने इस प्रक्रिया में परिवार की मदद की। अब शव को दिल्ली लाने की प्रक्रिया मनीष के दोस्त जो अमेरिका में रह रहे है उनके द्वारा शुरू कर दी गई है।
मृतक मनीष के भाई कंवरपाल ने सरकार से मांग की मनीष का शव भारत लाने में उनकी मदद करें ताकि जल्द से जल्द उनके शव को भारत लाकर अंतिम संस्कार किया जाए। मनीष कुमार अपने पीछे अपनी माता संतोष देवी, बड़े भाई कंवरपाल और उनकी पत्नी व एक अपने भतीजे को पीछे छोड़कर चला गया। मनीष के पिता दलबीर सिंह की 2016 में मौत हो गई थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।