Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र को स्वच्छता की टाप 10 की सूची में करवाना है शामिल : सुधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र को स्वच्छता में टॉप 10 की सूची में शामिल करवाया जाएगा। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और इस कार्य में आमजन का सहयोग बहुत जरूरी होगा। इतना ही घर से घर गीला व सूखा कचरा अलग अलग करके उठान कार्य किया जाना है। इसके लिए पायलट तौर पर सेक्टर 13 का चयन किया गया है। वे शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर अधिकारियों, नगर परिषद व नगरपालिकाओं के अध्यक्षों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 12:57 AM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 12:57 AM (IST)
कुरुक्षेत्र को स्वच्छता की टाप 10 की सूची में करवाना है शामिल : सुधा
कुरुक्षेत्र को स्वच्छता की टाप 10 की सूची में करवाना है शामिल : सुधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र को स्वच्छता में टॉप 10 की सूची में शामिल करवाया जाएगा। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और इस कार्य में आमजन का सहयोग बहुत जरूरी होगा। इतना ही घर से घर गीला व सूखा कचरा अलग अलग करके उठान कार्य किया जाना है। इसके लिए पायलट तौर पर सेक्टर 13 का चयन किया गया है। वे शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर अधिकारियों, नगर परिषद व नगरपालिकाओं के अध्यक्षों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा थानेसर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए योजना तैयार कर ली गई है। इस योजना के अनुसार ही काम किया जाएगा। इस शहर में 31 जगहों को चिन्हित किया गया है जहां पर सबसे ज्यादा कचरा डाला जाता है। इसलिए इन सभी जगहों पर कचरा डालने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और इन जगहों पर जरूरत के हिसाब से डस्टबिन भी लगाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि घर घर से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करके उठान कार्य किया जाना है। इसके लिए सबसे पहले लोगों को जागरूक किया जाएगा। जागरूक करने के लिए दिवारों पर पेंटिग करवाई जाएगी और जगह-जगह पर प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिला में सभी पार्को के पास खाद बनाने के लिए गड्ढे खोदे जाएंगे और खाद बनाने का काम किया जाएगा। शहर में सबसे ज्यादा कूड़ा डालने वाले होटल व अस्पतालों की सूची तैयार की जाए और इन सभी को नोटिस जारी किए जाएं। अगर नोटिस के बावजूद कूड़ा डालते हैं तो कूड़ा डालने के नाम नप व नपा पैसा चार्ज करेगी। इस मौक पर पार्षद मुकुंद सुधा, म¨नद्र ¨सह ¨छदा, पार्षद हरदीप ¨सह संजू, प्रदीप सैनी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.