Move to Jagran APP

Kurukshetra News: नहर में नहाने के दौरान बहे एनआईटी के दो छात्र, रातभर चला सर्च अभियान, 12 घंटे बाद मिला शव

Kurukshetra News गांव किरमिच के पास नरवाना ब्रांच नहर में बहे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दोनों छात्रों के शव करीब 12 घंटे बाद नहर से मिल गए हैं। एनआइटी सिविल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के छात्र अनुभव का शव सुबह साढ़े सात के बजे मिला।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkPublished: Wed, 29 Mar 2023 12:28 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2023 12:28 PM (IST)
Kurukshetra News: नहर में नहाने के दौरान बहे एनआईटी के दो छात्र, रातभर चला सर्च अभियान, 12 घंटे बाद मिला शव
नरवाना ब्रांच नहर में बहे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दो छात्र।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता।  गांव किरमिच के पास नरवाना ब्रांच नहर में बहे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दोनों छात्रों के शव करीब 12 घंटे बाद नहर से मिल गए हैं। एनआइटी सिविल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के छात्र अनुभव का  शव सुबह साढ़े सात के बजे मिला। इसके बाद दूसरे छात्र राहुल त्रिपाठी का शव साढ़े नौ बजे मिला है। 

loksabha election banner

नहर में बहे छात्रों की तलाश में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के गोताखाेर राजेश हुड्डा के नेतृत्व में रात दो बजे तक सर्च अभियान चलाया गया। इसके बाद सुबह छह बजे सर्च अभियान दोबारा शुरू किया गया। दोनों छात्रों के शव पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल भेज दिए गए हैं। छात्रों के स्वजनों को हादसे की सूचना भेज दी गई है।

नहर में नहाते हुए बह गए

केयूके थाना पुलिस के अंतर्गत गांव किरमिच से करीब एक किलो मीटर की दूरी पर स्थित नरवाना ब्रांच नहर पुल के समीप मंगलवार शाम को नहाने गए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दो छात्र नहर में नहाते हुए बह गए थे। रातभर उनकी नहर में तलाश चलती रही। बुधवार सुबह कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के गोताखोर राजेश हुड्डा के नेतृत्व में चले सर्च अभियान में दोनों छात्रों को शव बरामद किए।

एक दिल्ली से तो दूसरा यूपी का रहने वाला था

छात्र राहुल त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज के अलाहपुर के शिव नगर कालोनी के 3/1 ईडब्ल्यूएस का रहने वाला था। वहीं दूसरा छात्र अनुभव दिल्ली के पालम पाकेट 13, डीडीए फ्लैट नंबर 193 का रहने वाला था। दोनों राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के सिविल ब्रांच के चौथे वर्ष के छात्र थे।

घटना गांव से दूर होने पर नहर किसी तरह की बिजली का प्रबंध न होने पर सर्च अभियान चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के साथ-साथ गोताखोर और अन्य अधिकारी भी मौके पर डटे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.