विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ली मैकेनिक की जान, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:25 PM (IST)

कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल मैकेनिक देवेंद्र कुमार (38) की मौत हो गई। पुलिस ने साथी ...और पढ़ें

तेज रफ्तार कार ने ली मैकेनिक की जान। फाइल फोटो

तेज रफ्तार कार ने ली मैकेनिक की जान। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल मैकेनिक देवेंद्र कुमार (38) की मौत हो गई। बाहरी मोहल्ला निवासी देवेंद्र मोटरसाइकिल एजेंसी जा रहे थे। उनके साथी दीपक के अनुसार, शाम करीब 4:50 बजे दोनों अलग-अलग स्कूटी पर निकले थे।

करीब पांच बजे पावर ग्रिड भवन के सामने चंडीगढ़ की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने देवेंद्र की स्कूटी को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

दीपक ने उन्हें संभाला। कार चालक भी रुका और अपने परिचित की कार से देवेंद्र को निजी अस्पताल ले गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर किया गया। परिजन उन्हें लेकर जा रहे थे, तभी अंबाला के सदोपुर के पास तबीयत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

उपचार के दौरान सात नवंबर को उनकी मौत हो गई। देवेंद्र परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस ने दीपक के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।