हरियाणा: 'पूरे विश्व में कुरुक्षेत्र की बनेगी अलग पहचान', CM नायब सैनी ने झाड़ू उठाकर स्वच्छता महाअभियान का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छ कुरुक्षेत्र अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने खुद झाड़ू लगाया और कचरा उठाया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इस अभियान का लक्ष्य कुरुक्षेत्र को स्वच्छता के मामले में पूरे देश में एक विशेष पहचान दिलाना है। सीएम ने खुद श्रमदान भी किया।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश-विदेश से लाखों लोग धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में पहुंचेगे। इस पावन गीता स्थली पर आने वाले लोग स्वच्छता और सुंदरता की यादों को साथ लेकर जाएंगे।
इसी लक्ष्य को जहन में रखकर गीता स्थली कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, ताकि पूरी दुनिया में कुरुक्षेत्र की स्वच्छता और सुंदरता में विशेष पहचान बने। मुख्यमंत्री बुधवार को थानेसर शहर में शेख चेहली मकबरे के प्रांगण में प्रशासन और नगर परिषद की तरफ से आयोजित स्वच्छ कुरुक्षेत्र अभियान के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वच्छता रथ गीता महोत्सव को हरी झंडी देकर रवाना किया और स्वच्छ कुरुक्षेत्र के बोर्ड पर अपने हस्ताक्षर भी किए। मुख्यमंत्री ने सैकड़ों लोगों के साथ करीब एक घंटा शेख चेहली मकबरे से लेकर ओपी जिंदल पार्क, ज्योतिबा भाई फूले व ताऊ देवीलाल चौक पर स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया।
मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाया और कस्सी से कचरे को उठाकर डस्टबिन में डाला। मुख्यमंत्री ने शेख चेहली मकबरे से कुरुक्षेत्र के 18 जोनों में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करने के साथ स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के एक-एक नागरिक को स्वच्छता अभियान के साथ जुड़ना चाहिए।
जब कुरुक्षेत्र के नागरिक अपनी मानसिकता में बदलाव लाकर स्वच्छ कुरुक्षेत्र की तस्वीर को अपने जहन में देखेंगे तो निश्चित ही कुरुक्षेत्र स्वच्छ और सुंदर नजर आएगा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में स्वच्छता अभियान के तहत जुड़ने का आह्वान किया।
हरियाणा को पूर्णत: स्वच्छ बनाना है- सीएम
इस देश में जब पूर्णत: स्वच्छता का वातावरण होगा तो निश्चित ही लोगों को बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। जब सभी नागरिक स्वस्थ होंगे तो देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा। हरियाणा अब तीन गुणा गति से तरक्की करेगा। इस प्रदेश का विकास योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा।
सबसे पहले हरियाणा को पूर्णत: स्वच्छ बनाना है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने विधिवत रूप से स्वच्छ कुरुक्षेत्र महा सफाई का शुभारंभ किया। अगले सर्वेक्षण में राज्य को मिलेगी अच्छी रैंकिंग मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 17 शहरी स्थानीय निकायों को ओडीएफ, 59 निकायों को ओडीएफ प्लस तथा 2 निकायों को वाटर प्लस के रूप में प्रमाणित किया गया हैं।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में 100 से कम शहरी निकायों वाले राज्यों की श्रेणी में हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर 14वां स्थान प्राप्त किया है।
'कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने में संसाधनों की कमी नहीं'
गुरुग्राम, फरीदाबाद में 1200-1200 क्षमता के दो प्लांट लगाए जाएंगे। इन तमाम प्रयासों से हरियाणावासी स्वच्छता के इस अभियान को निरंतर जारी रखेंगे और अगले सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग होगी। संसाधनों की कोई कमी नहीं आने देंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने में संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस शहर के लिए जो भी संसाधन होंगे, उन सबको सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र स्वच्छ मुहिम को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस अभियान को सख्ती से लिया जाएगा। इस अभियान पर उपायुक्त निरंतर नजर रखेंगी, ताकि कहीं भी कोई कमी न रह जाए।
वहीं, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने अधिक से अधिक लोगों से स्वच्छ कुरुक्षेत्र स्वच्छता महाअभियान में जुड़ने की अपील की। श्री भद्रकाली शक्ति पीठ के अध्यक्ष सतपाल जी महाराज ने कहा कि शक्ति पीठ के हजारों स्वयंसेवक इस अभियान में जुड़े हुए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।