Move to Jagran APP

कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होंगी कुमारी सैलजा

पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश में आíथक मंदी आ गई है और बेरोजगारों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। वे पंजाबी धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 08:41 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:17 AM (IST)
कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होंगी कुमारी सैलजा
कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होंगी कुमारी सैलजा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश में आíथक मंदी आ गई है और बेरोजगारों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। वे पंजाबी धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक का आयोजन 23 नवंबर को बढ़ती महंगाई और सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में किए जाने वाले प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर किया गया था। बैठक के दौरान प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं की डयूटियां लगाई गई। बैठक में लाडवा के विधायक मेवा सिंह, पवन गर्ग, मेहर सिंह, प्रकाश मिश्रा, राजकुमार पिडारसी, पृथ्वी सिंह तुर्क, जसबीर भट्ट, रूबल शर्मा, पूर्व पार्षद गौरव शर्मा, विवेक मैहता विक्की, मन्नू जैन, सेवानिवृत्त एचसीएस अधिकारी प्रेमचंद गांगल, निशी गुप्ता, पूर्व पार्षद सतीश गर्ग, सुभाष पाली, सुरेंद्र सैनी भिवानीखेड़ा, पवन चौधरी, ईश्वर तिगरी, दीपक फौजी, रामस्वरूप चोपड़ा, रणबीर बूरा सहित अनेक कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

loksabha election banner

अरोड़ा ने बताया कि इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा भी शामिल होंगी। कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बिगड़ती अर्थव्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या के मामले में फैसला आने के बाद लगाई गई धारा 144 के कारण यह प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया था। अब कुरुक्षेत्र मे यह प्रदर्शन 23 नवंबर को आयोजित होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.