कुलदीप शर्मा गोल्डी बने श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के संरक्षक
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र नगर के प्रमुख समाजसेवी कुलदीप शर्मा गोल्डी को श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा का संरक्षक नियुक्त किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 06:26 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : नगर के प्रमुख समाजसेवी कुलदीप शर्मा गोल्डी को श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा का संरक्षक नियुक्त किया गया है। कुलदीप शर्मा गोल्डी नगर की कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। इसी के साथ-साथ देवेंद्र सहाय को सभा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि गोल्डी और सहाय दोनों ही धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और उन्हें आशा है कि उपरोक्त दोनों अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सभा की तरक्की के लिए कार्य करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें