सुसाइड नोट छोड़कर घर से गायब हुआ कुवि का लैब अटेंडेंट मिला आनंदपुर साहिब से
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र थाना केयूके के अंतर्गत गांव कैंथला खुर्द से लापता हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फिजिक्स विभाग के लैब अटेंडेंट को परिजन व पुलिस पंजाब के गुरुद्वारा आनंदपुर साहिब से वापस लाए हैं।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना केयूके के अंतर्गत गांव कैंथला खुर्द से लापता हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फिजिक्स विभाग के लैब अटेंडेंट को परिजन व पुलिस पंजाब के गुरुद्वारा आनंदपुर साहिब से वापस लाए हैं। वह गुरुद्वारा आनंदपुर साहिब में रह रहा था। परिजनों का कहना कि अभी वह मानसिक रूप से परेशान है। उन्हें लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
गौरतलब है कि कुवि के लैब अटेंडेंट संतोष सिंह 14 मार्च को लापता हो गया था। उसकी आखिरी लोकेशन नरवाना ब्रांच नहर की ओर जाने हुए आई थी। वह पैदल नहर की ओर जा रहा था। उसके बाद से परिजन उसकी नहर पर तलाश कर रहे थे। उसके बारे में इश्तेहार छपवा कर भी सार्वजनिक स्थानों व प्रदेश तथा पंजाब के जिलों की पुलिस को भेजे गए थे। परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी रिश्तेदार ने सूचना दी थी कि संतोष सिंह गुरुद्वारा आनंदपुर साहिब में रह रहा है। परिजन व मामले में जांच अधिकारी शेर सिंह वहां पहुंचे और उसे वापस लेकर आए हैं। गांव के कुछ लोगों ने संतोख सिंह पर लगाए थे आरोप परिजनों को संतोख सिंह के कमरे से एक पेज का नोट मिला था। इसमें संतोष सिंह ने गांव के ही कुछ लोगों पर बेइज्जत करने का आरोप लगाया था। इसमें लिखा था कि एक पूर्व सरपंच, एक मास्टर समेत पांच लोग पिछले कई दिनों से उस पर आरोप लगा रहे है कि उसने गुरुद्वारे के पैसे हड़प लिए हैं। वह गांव के गुरुद्वारे का कैशियर है। उसने गुरुद्वारे के पैसे का हिसार गुरुद्वारे के प्रधान व गांव के सरपंच राजेंद्र सिंह को दे दिया था। नोट में आरोप लगाया था कि गांव के एक मास्टर ने उसे कहा था कि वह कलंक है। उन लोगों ने उसे काफी कुछ कहा और बेइज्जत करते रहे। वे लोग इसी फिराक में रहते थे कि उसे किस तरह बेइज्जत किया जाए। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जब कोई गलत काम किया ही नहीं तो क्यों करूं आत्महत्या
परिजनों का कहना है कि संतोख सिंह ने बताया कि वह आत्महत्या के इरादे से गया था, मगर उसे लगा कि जब उसने कोई गलत काम नहीं किया तो अपने परिवार को छोड़ कर क्यों जाए। जो लोग उस पर आरोप लगा रहे हैं वे स्वयं भुगतेंगे। मानसिक रूप से परेशान होने के कारण वे गुरु की शरण में चले गए थे। संतोख सिंह के बयान के आधार पर होगी कार्रवाई : शर्मिला ज्योतिसर पुलिस चौकी प्रभारी शर्मिला का कहना है कि संतोख सिंह अभी बयान देने की हालत में नहीं है। उसके बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।