Move to Jagran APP

यातायात नियमों की जानकारी और पालन अत्यावश्यक : डॉ. अशोक

अपराध दृश्य दल के विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए और उन्हें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 09:39 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 09:39 AM (IST)
यातायात नियमों की जानकारी और पालन अत्यावश्यक : डॉ. अशोक
यातायात नियमों की जानकारी और पालन अत्यावश्यक : डॉ. अशोक

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अपराध दृश्य दल के विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए और उन्हें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण है।

loksabha election banner

उन्होंने राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 13 के विद्यार्थियों को यातायात और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में 4 लाख 67 हजार 44 सड़क दुर्घटनाएं हुई है। इन दुर्घटनाओं में एक लाख 51 हजार 417 लोगों की मौत हुई है। यदि इनका दैनिक औसत निकाला जाए तो एक दिन में 1280 सड़क दुघर्टनाएं हुई है। जिनमें एक दिन में 415 लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हुए। एक घंटे में 17 लोग मारे गए। ये दुर्घटनाएं तेज रफ्तारी, लापरवाही, ओवरस्पीड और नियमों की अनदेखी का परिणाम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि सभी का कर्तव्य है कि नियमों की जानकारी प्राप्त करें और उनका ²ढ़ता से पालन करें। मुख्याध्यापिका सपना कपिल और अध्यापकों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यापकगण भगवान दास वर्मा, मंजू बाला, राजबाला, राजरानी, अमित, दिव्या, प्रिया व राजेश शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.