Move to Jagran APP

श्रीकृष्ण संग्रहालय देख गदगद हुई इंडोनेशिया की कबड्डी टीम

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी में भ्रमण के लिए धर्मनगरी में भ्रमण के लिए आई इंडोनेशिया की महिला और पुरुष कबड्डी टीम श्रीकृष्ण संग्रहालय देख गदगद हो गई। संग्रहालय में रखी पुरातत्व महत्व की चीजों को देखकर और उनके बारे में जानकारी मिलने पर टीम में जोश दिखा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 01:48 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 01:48 AM (IST)
श्रीकृष्ण संग्रहालय देख गदगद हुई इंडोनेशिया की कबड्डी टीम

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी में भ्रमण के लिए आई इंडोनेशिया की महिला और पुरुष कबड्डी टीम श्रीकृष्ण संग्रहालय देख गदगद हो गई। संग्रहालय में रखी पुरातत्व महत्व की चीजों को देखकर और उनके बारे में जानकारी मिलने पर टीम में जोश दिखा। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के बारे में जानकर तो सभी ने संग्रहालय में श्रीकृष्ण की झांकियों को भी श्रद्धा से नमन किया। उन्होंने संग्रहालय में रखी चीजों के बारे में जानकारी ली।

loksabha election banner

इंडोनेशिया के जकार्ता में 18 अगस्त से 18वें एशियन गेम्स शुरू होने हैं। इन्हीं गेम्स में हिस्सा लेने वाली कबड्डी की टीम को भारतीय कोच प्रशिक्षण दे रहे हैं। करीब डेढ़ माह तक जकार्ता में प्रशिक्षण लेने के बाद अब महिला और पुरुष टीम के करीब 26 खिलाड़ी भारत में है। यह टीम डेढ़ माह तक भारत में लगे शिविर में कबड्डी के दांव-पेंच सीख रही है। टीम ने रविवार को महाभारत व गीता की धरती कुरुक्षेत्र के भ्रमण की इच्छा जताई थी।

---

¨हदू धर्म के बारे में जानने की इच्छा

टीम में शामिल गाना ने कहा कि इंडोनेशिया के बाली में 70 प्रतिशत से ज्यादा आबादी ¨हदू है। उन्हें भी ¨हदू धर्म के बारे में जानने की उत्सुकता थी, इसी लिए उन्होंने आज कुरुक्षेत्र भ्रमण के लिये समय निकाला। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के तीर्थों को देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा है। संग्रहालय में रखी झांकियों से भी महाभारत के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। पुरुष टीम कप्तान आलूप और महिला टीम कप्तान कोमांग ने कहा कि तीर्थों का भ्रमण कर वह बहुत खुश हैं।

---

डेढ़ माह भारत में करना है अभ्यास

टीम के साथ आए उनके भारतीय मूल के कोच छाज्जू राम गोयत ने कहा कि वह इस टीम को कबड्डी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। पहले डेढ़ माह तक टीम को इंडोनेशिया में प्रशिक्षण दिया गया। अब भारत में भी डेढ़ माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रविवार को छुट्टी थी और टीम ने ¨हदू धर्म से जुड़े तीर्थ स्थल कुरुक्षेत्र के भ्रमण की इच्छा जताई थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद तैनात थे। अपने पद से त्यागपत्र देकर इंडोनेशिया की टीम को कबड्डी का प्रशिक्षण दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.