विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जजपा की कार्यकारिणी में 13 उपाध्यक्ष बनाए

By JagranEdited By:
Published: Wed, 17 Nov 2021 05:59 PM (IST)

जननायक जनता पार्टी की युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष रविद्र सांगवान ने बुधवार को कुरुक्षेत्र जिला की भारी भरकम जिला कार्यकारिणी ...और पढ़ें

जजपा की कार्यकारिणी में 13 उपाध्यक्ष बनाए
जजपा की कार्यकारिणी में 13 उपाध्यक्ष बनाए

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी जजपा : सांगवान जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जननायक जनता पार्टी की युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष रविद्र सांगवान ने बुधवार को कुरुक्षेत्र जिला की भारी भरकम जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें जिला में 13 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव और 10 सचिव सहित 50 सदस्यों की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसके साथ ही हलका स्तर की कार्यकारिणी का भी जल्द विस्तार करने की जिम्मेदारी शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य एवं युवा जिलाध्यक्ष डा. जसविद्र खैहरा को सौंपी है।

रविद्र सांगवान ने कहा कि जजपा बूथ स्तर तक अपने संगठन को मजबूत करेगी। बूथ स्तर के मेहनती कार्यकर्ता को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। युवाओं की मेहनती फौज जजपा के साथ है। कार्यकारिणी में मेहनती व संघर्षशील युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवाओं की मेहनत और लग्न की बदौलत आज प्रदेश हर क्षेत्र में तरक्की के पथ पर अग्रसर है। इस मौके पर जजपा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप मुलतानी, जजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मायाराम चंद्रभानपुरा, जजपा जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला, युवा जजपा जिलाध्यक्ष डा. जसविद्र खैहरा, राज्य सचिव होशियार सिंह, कार्यालय सचिव योगेश शर्मा, लाडवा अध्यक्ष जोगध्यान, हर्ष शर्मा मौजूद रहे।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

वेदमित्र, बलकार वाल्मीकि और धर्मबीर किरमिच को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जितेंद्र तखर, गौरव कुमार, पंकज नैन, वजीर सिंह, रोहित प्रजापत, योगेश राणा, मनीष सांगवान, सुखविद्र सिंह, विकास लालर, निरवैर सिंह, निक्सन चढूनी, दीपक कुमार और नवीन सैनी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। शेखर डोगरा को जिला प्रधान महासचिव और सार्थ तिवारी, नवाब ततला, रिक्की नंदा, प्रदीप कुमार, कर्मबीर सिंह, संजीव कुमार, अंकुश ढुल्ल, सन्नी बाल्मीकि, हर्षदीप सिंह, जसबीर सिंह को महासचिव बनाया गया है। निशांत ततला, निक्सन भगवानपुरा, राजेश बाल्मीकि, मनीष शर्मा, अजय बाजीगर, मोहित कुमार, जसविद्र सिंह, जयप्रकाश, गुरलाल सिंह, लवजीत सिंह को सचिव बनाया गया है। सूर्यांश शर्मा को संगठन सचिव, सुनील कुमार को प्रचार सचिव, मनीष कुमार को खजांची और नवोदित को प्रवक्ता बनाने के साथ देवेंद्र ढांडा, संदीप वाल्मीकि, राजेश कुमार, राहुल कुमार, सतीश कुमार, अंकुश, संजीव बाल्मीकि, अरविद कुमार और अमित कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।