जींद उप चुनाव में भाजपा चटाएगी विपक्षी पार्टी को धूल: धुम्मन
भाजपा कानून प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धुम्मन ¨सह किरमच ने कहा है जींद में होने वाले उप चुनाव में भाजपा अन्य सभी पार्टियों को धूल चटाने का काम करेगी। भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भाजपा ने विपक्षी पार्टी को पांच शहरों में हुए नगर निगम के चुनावों को हराकर एक इतिहास रचा है।
संवाद सूत्र, बाबैन : भाजपा कानून प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धुम्मन ¨सह किरमच ने कहा है जींद में होने वाले उप चुनाव में भाजपा अन्य सभी पार्टियों को धूल चटाने का काम करेगी। भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भाजपा ने विपक्षी पार्टी को पांच शहरों में हुए नगर निगम के चुनावों को हराकर एक इतिहास रचा है। भाजपा सरकार की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती हुई जा रही है। धुम्मन ¨सह किरमच गांव सुनारियों में विक्रम सुनारियों के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा की फिर से सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर सतबीर मंगौली, नैब ¨सह ईशरहेड़ी, राय ¨सह घिसरपड़ी, विक्रम सुनारियों, प्रदीप सहगल मौजूद थे।