Move to Jagran APP

जेसीआइ कुरुक्षेत्र को दिल्ली में सम्मानित किया गया

धर्मनगरी की सामाजिक संस्था जेसीआइ कुरुक्षेत्र को दिल्ली में जेसीआइ रोहिणी सेंटर के तत्वावधान में आयोजित मिडकॉन कार्यक्रम में 14 पुरस्कार मिले हैं। जेसीआइ कुरुक्षेत्र को ये पुरस्कार जनवरी 2019 से 30 जून 2019 तक छह माह की अवधि के दौरान करवाए गए उल्लेखनीय जनहित कार्यों के लिए प्रदान किए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 09:30 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 06:33 AM (IST)
जेसीआइ कुरुक्षेत्र को दिल्ली में सम्मानित किया गया
जेसीआइ कुरुक्षेत्र को दिल्ली में सम्मानित किया गया

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी की सामाजिक संस्था जेसीआइ कुरुक्षेत्र को दिल्ली में जेसीआइ रोहिणी सेंटर के तत्वावधान में आयोजित मिडकॉन कार्यक्रम में 14 पुरस्कार मिले हैं। जेसीआइ कुरुक्षेत्र को ये पुरस्कार जनवरी 2019 से 30 जून 2019 तक छह माह की अवधि के दौरान करवाए गए उल्लेखनीय जनहित कार्यों के लिए प्रदान किए गए हैं। जेसीआइ कुरुक्षेत्र के प्रधान दीपक चोपड़ा ने बताया कि दिल्ली में आयोजित जेसीआइ के इस अर्धवर्षीय अधिवेशन के दौरान विभिन्न शहरों में जनहित कार्य कर रही जेसीआइ संस्था के पदाधिकारी और सदस्यों ने भाग लिया। अधिवेशन में सभी शहरों के जेसीआइ अध्यक्षों ने अपने-अपने शहरों में संस्था द्वारा बीते छह माह में करवाए गए जनहित कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और इस कार्यक्रम में जुलाई से दिसंबर तक करवाए जाने वाले जनहित कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई ताकि सभी शहरों में कुछ ऐसे कार्यों को अंजाम दिया जा सके। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुरुक्षेत्र जेसीआइ के सदस्यों को भी सम्मानित किया। इस अधिवेशन में कुरुक्षेत्र जेसीआइ की ओर से डॉ. दीपिका चोपड़ा, मुकेश पाहवा, अल्का पाहवा, संदीप चोपड़ा, मानव, संजीव जुल्का, नवीन परुथी, पूनम परूथी डिम्पल शर्मा, अरुणदती गौड़, अंशुमन शर्मा, किरण तनेजा, मीनाक्षी तनेजा, अक्षिता, शिवांस, स्वयं जुलका, दीया चोपड़ा मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.