जयराम विद्यापीठ ने स्थापित किया है नया कीर्तिमान : प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: त्रिपुरा के राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी ने कहा कि जयराम विद्यापीठ ने गीता जयंती आयोजन का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: त्रिपुरा के राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी ने कहा कि जयराम विद्यापीठ ने गीता जयंती आयोजन का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी वजह से कुरुक्षेत्र को एक नई पहचान मिली है। वे जयराम विद्यापीठ में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में व्यक्त किये। राज्यपाल ने सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने से पूर्व विद्यापीठ में श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिव¨लग पर पूजा अर्चना की। इस मौके पर भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मास्वरुप ब्रह्माचारी ने मुख्यातिथि त्रिपुरा के राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी का विधिवत स्वागत किया। इस मौके पर गीता जयंती महोत्सव के नोडल अधिकारी डॉ.अमित अग्रवाल, कथा वाचक पुण्डरीक गोस्वामी, विधायक डॉ.पवन सैनी, उपायुक्त डॉ.एसएस फुलिया मौजूद थे।
राज्यपाल ने विद्यापीठ में सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित 28 जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहाकि उन्हें इस बार भी यहां आकर आनंद की अनुभूति हो रही है। ब्रह्माचारी ने कहा कि देश में संस्कृत भाषा को अपनाने का जुनून होना चाहिए। संस्कृत का ज्ञान होगा तो ही गीता तथा अन्य वेद पुराणों का ज्ञान होगा। इस मौके पर राज्यपाल ने गांव अमीन फतुहपुर के 103 वर्षीय वैद्य शादी लाल को सम्मानित किया। इसी मौके पर ओ पी ¨जदल जनकल्याण संस्थान के प्रतिनिधि को भी सम्मान दिया गया। साहित्यकार महेंद्र प्रताप चांद को डॉ. शांति स्वरूप अवार्ड से नवाजा गया।