आइटीआइ ने दूसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, 341 सीटों पर 123 को मिला फीस भरने का लिक
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र आइटीआइ कुरुक्षेत्र में रिक्त 341 सीटों पर दूसरी कट ऑफ जार
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : आइटीआइ कुरुक्षेत्र में रिक्त 341 सीटों पर दूसरी कट ऑफ जारी कर दी है। कट ऑफ में 123 विद्यार्थियों को वेरिफाइ कर फीस भरने का ऑनलाइन लिक जारी कर किया गया है। अब चयनित विद्यार्थी 23 अक्टूबर तक घर बैठे ही लिक से ऑनलाइन ही फीस जमा करा सकेंगे।
आइटीआइ प्राचार्य भूपेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दूसरी कट ऑफ के लिए 341 सीटों पर विद्यार्थियों ने 16 से 18 अक्टूबर तक आवेदन किया था। जिसमें दिए गए आवेदनों में 148 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। इसके बाद ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में 25 विद्यार्थियों के डॉक्यूमेंट में कुछ कमियां मिलने पर उन्हें रिजेक्ट कर दिया है। इसके बाद वेरिफिकेशन में 123 विद्यार्थियों को वेरिफाई किया गया। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों को फीस जमा करने के लिए ऑनलाइन लिक जारी किया गया है। विभाग की गाइडलाइन के अनुसार चयनित विद्यार्थी 23 अक्टूबर तक ऑनलाइन लिक पर जाकर अपनी फीस बिना आइटीआइ में आए ही जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आइटीआइ में चयनित सीटों के हिसाब से अब आइटीआइ में 524 सीटों में से 218 सीट रिक्त पड़ी है। जिन्हें तीसरी कट ऑफ में भरने का प्रयास किया जाएगा। अब तीसरी कट ऑफ में अपना नाम शामिल करवाने के लिए विद्यार्थी 26 व 27 अक्टूबर को अप्लाई कर सकेंगे।