रोटरी के इंटरनेशनल प्रेजिडेंट ने की ब्रह्मसरोवर की महाआरती
रोटरी इंटरनेशनल प्रेजिडेंट शेखर मैहता ने शुक्रवार को सायंकाल ब्रह्मसरोवर की महाआरती में हिस्सा लिया। ब्रह्मसरोवर की सुंदरता को देखकर उन्होंने कहा कि इस पवित्र तट पर आने के बाद मानसिक शांति मिलती है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
रोटरी इंटरनेशनल प्रेजिडेंट शेखर मैहता ने शुक्रवार को सायंकाल ब्रह्मसरोवर की महाआरती में हिस्सा लिया। ब्रह्मसरोवर की सुंदरता को देखकर उन्होंने कहा कि इस पवित्र तट पर आने के बाद मानसिक शांति मिलती है। इसी धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश दिया था। इसी गीता को पूरे विश्व ने माना है। वह इस पवित्र ब्रह्मसरोवर की भव्यता को देखकर गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि रात के समय लाइटिग में ब्रह्मसरोवर और भी भव्य दिखाई देता है। विश्व के पर्यटकों को भी कुरुक्षेत्र पहुंचकर ब्रह्मसरोवर का अवलोकन करना चाहिए। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी राशि मैहता, पूर्व इंटरनेशनल प्रेजिडेंट राजा साबु और उनकी धर्मपत्नी ऊषा साबु, रोटरी के जिला गर्वनर जितेंद्र ढींगड़ा, जिला गर्वनर नॉमिनी अजय मदान व उनकी पत्नी सविता मदान सहित रोटरी कुरुक्षेत्र प्रेजिडेंट अजय बजाज, चारू बजाज, आनंद बजाज, मनमोहन सिंह मौजूद रहे।