कुवि में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का वेलोड्रम : कुलपति
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने देश को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं लेकिन खेल व खिलाड़ियों की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए खेल विभाग के सभी अधिकारियों प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। इसके लिए राज्य सरकार से अनुमति प्राप्त हो चुकी है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने देश को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं, लेकिन खेल व खिलाड़ियों की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए खेल विभाग के सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। इसके लिए राज्य सरकार से अनुमति प्राप्त हो चुकी है। इसके साथ ही महिला खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल, स्वीमिग पूल रेनोवेशन व अन्य सुविधाएं जल्द ही खिलाड़ियों को मिलेंगी। विश्वविद्यालय का खेल के क्षेत्र में अपना नाम है, लेकिन नए प्रयोग करते रहेंगे तो आने वाली पीढि़यों को नई दिशा देने में सफल होंगे। वे शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल विभाग की ओर से आरके सदन में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय को अपनी खेल उपलब्धियों पर गर्व है, लेकिन पिछले काफी समय से विश्वविद्यालय की संख्या बढ़ने से राष्ट्रीय स्तर पर चुनौतियां बढ़ रही हैं। ऐसे में हमें खेल के क्षेत्र में नए प्रयोग करते हुए नई सुविधाएं जुटाकर अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. नीता खन्ना ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए 250 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। कुलसचिव ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य अपने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देना है। खेल के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा आने वाले समय में ओर अधिक बढ़े इसी बात को ध्यान में रखकर विश्वविद्यालय का खेल विभाग कार्य कर रहा है। स्पोर्टस कांउसिल के अध्यक्ष डॉ. जगदीश गुप्ता ने इस मौके पर सभी अतिथियों का स्वागत किया। बाक्स
612 खिलाड़ियों ने लिया खेल प्रतियोगिताओं में भाग खेल विभाग के निदेशक डॉ. डीएस काला ने खेल विभाग की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस सत्र में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर लगभग 612 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 328 पुरूष व 284 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस वर्ष करीब 60 टीमों ने अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिभागिता की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इंटर कालेज ओवरऑल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के लिए एसए जैन कालेज अंबाला को प्रथम, आर्य पीजी कालेज पानीपत को दूसरे तथा जीएन खालसा कालेज यमुनानगर को को तीसरे व एसडी पीजी कालेज पानीपत व एसडी पीजी कालेज अंबाला कैंट को संयुक्त रूप से चौथे स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। महिला वर्ग में जीएन खालसा कालेज यमुनानगर को प्रथम, डीएवी कालेज फार गर्ल्स यमुनानगर को दूसरे व आर्य कालेज पानीपत को तीसरे स्थान व एसडी कालेज अंबाला को चौथे स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप