Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के प्रस्ताव को रखेंगे मॉरिशस सरकार के समक्ष : गोवर्धन

भारत में मॉरिशस के उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन ने कहा कि मॉरिशस में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से एक प्रस्ताव को प्रोटोकॉल के अनुसार मॉरिशस सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Aug 2018 11:51 PM (IST)Updated: Thu, 02 Aug 2018 11:51 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के प्रस्ताव को रखेंगे मॉरिशस सरकार के समक्ष : गोवर्धन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के प्रस्ताव को रखेंगे मॉरिशस सरकार के समक्ष : गोवर्धन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारत में मॉरिशस के उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन ने कहा कि मॉरिशस में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से एक प्रस्ताव को प्रोटोकॉल के अनुसार मॉरिशस सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस प्रस्ताव पर मॉरिशस की कैबिनेट में फैसला होगा और दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के निरंतर आयोजन का एमओयू किया जाएगा। अगर इस प्रस्ताव पर दोनों देशों की तरफ से मोहर लगती है, तो निश्चित ही दोनों देशों में पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। इतना ही नहीं मॉरिशस सीधा चंडीगढ़ बाई एयर योजना पर भी विचार कर सकता है। जगदीश्वर गोवर्धन बृहस्पतिवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि अगर इस प्रस्ताव पर सहमती बनती है तो मॉरिशस में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन भव्य और हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। हरियाणा के कुरुक्षेत्र और मॉरिशस के बीच पर्यटन और संस्कृति का आदान-प्रदान संभव हो पाएगा। इससे दोनों देशों के बीच संबंध सुदृढ़ होंगे और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। अगर सहमति बनी तो मॉरिशस से चंडीगढ़ तक सीधी हवाई यात्रा को भी शुरू किया जा सकता है और हर महीने एक विमान मॉरिशस से चंड़ीगढ़ हरियाणा भ्रमण के लिए आ सकता है।

उन्होंने एक प्रश्न का जवाब कहा कि यह एक दुख की बात है कि भारत से मॉरिशस में बसने वाले लोग दोबारा अपनी पीढि़यों से यहां आकर नहीं मिल पाए हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रयासों से 20 जनवरी को बनारस में होने वाले विश्व प्रवासी दिवस पर तीन करोड़ भारतीय मूल के लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस यात्रा के लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जाएगी। इस दौरान मॉरिशस के लोग अपनी पीढि़यों से भी मिल सकेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने दो एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव पारित किया है। इस जमीन पर मॉरिशस-भारत भवन का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर केडीबी के सदस्य उपेंद्र ¨सघल और समाजसेवी पारुल महाजन उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.