Move to Jagran APP

यज्ञ में आहुति डाल राष्ट्रपति ने की गीता जयंती महोत्‍सव की शुरुआत, वंशजों की पोथी भी देखी

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद थोडी ने कुरुक्षेत्र में अंतरराष्‍ट्रीय गीता जयंती महोत्‍सव का शुभारंभ किया। इसके लिए ब्रह्म सरोवर पर मुख्‍य आयोजन हुआ।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 25 Nov 2017 09:37 AM (IST)Updated: Sat, 25 Nov 2017 08:02 PM (IST)
यज्ञ में आहुति डाल राष्ट्रपति ने की गीता जयंती महोत्‍सव की शुरुआत, वंशजों की पोथी भी देखी

जेएनएन, कुरुक्षेत्र। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतरराष्‍ट्रीय गीता जयंती महोत्‍सव का शुभारंभ किया। महोत्‍सव का आगाज ब्रह्मसरोवर के पवित्र तट पर मंत्रोच्चारण व शंखनाद के साथ हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गीता पूजन के साथ नौ कुंडीय यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। इस मौके पर ब्रह्म सरोवर सहित पूरे परिसर को सुंदर ढ़ंग से सजाया गया है। राष्‍ट्रपति के साथ उनकी पत्‍नी आैर पुत्री भी थीं। इस दौरान श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के तीर्थ पंडित ने राष्ट्रपति को उनके गांव परोख (कानपुर, उत्तर प्रदेश) के वंशजों के नाम अपनी पोथी में दिखाए। हालांकि राष्ट्रपति के परिजनों के नाम उसमें दर्ज नहीं मिले, लेकिन बहुत से लोगों के नाम को परिचित जरूरत बताया।

loksabha election banner

शंखनाद की गूंज व मंत्रोच्चारण केे बीच हुआ महोत्सव का शुभारंंभ

ब्रह्म सरोवर पहुंचने पर हरियाणा के राज्‍यपाल प्रो. कप्‍तान सिंह साेलंकी और मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने स्‍वागत किया। इस मौके पर गीता मनीषी स्‍वामी ज्ञानानंद भी मौजूद थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंत्रोच्चारण के बीच नौ कुंडीय हवन में आहुति डालकर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया। उनके साथ राज्‍यपाल सोलंकी, मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने भी यज्ञ में आहुति डाली। इसके राष्ट्रपति कोविंद ने पुरुषोत्तमपुरा बाग में 48 कोस परिक्रमा और सरस्वती हेरीटेज व हरियाणा के स्वर्ण इतिहास पर लगाए गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल का आमचन किया। इसके बाद गीता पूूजन कर नौ कुंडीय हवन में  पूूर्णाहुति डालकर महोत्सव की विधिवत रूप से शुरूआत की। इसके बाद राष्ट्रपति ने श्रीकृष्णा सर्किट के तहत विकसित की जाने वाली गीता स्थली ज्योतिसर के मॉडल का अवलोकन किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सरस्वती नदी के माडॅल का अवलोकन किया और सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरस्वती नदी के विकास को लेकर राष्ट्रपति को बारीकि से जानकारी दी।

ब्रह्म सरोवर पर अंतरराष्‍ट्रीय गीता जयंती महोत्‍सव के शुभारंभ से पहले पूजन करते राष्‍ट्रपति कोविंद।

राष्ट्रपति ने सरस्वती परियोजना के मॉडल को देखने के बाद सरस्वती पर किए गए शोध कार्यो और इतिहास को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्यों और अधिकारियों के साथ एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

ब्रहमसरोवर के पुरुषोतमपुरा बाग में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पहुंचने पर हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी, हिमाचल के राज्यपाल आचार्य डा. देवव्रत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा, नगर निकाय मंत्री कविता जैन, परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, सांसद रामकुमार सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव एवं राज्यपाल के सचिव अमित अग्रवाल सहित कई गण्‍यमान्‍य मौजूद थे।

कुरुक्षेत्र  के ब्रह्म सरोवर पहुंचने पर राष्‍ट्रपति रामनाथ  कोविंद का स्‍वागत किया गया।

इसके बाद राष्‍ट्रपति केडीबी रोड पर गीता ज्ञानम संस्थानम में शोध केंद्र की आधारशिला रखी। महामहिम ने कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय में  अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का भी उद्घाटन किया। संगोष्‍ठी में गीता मनीषी अपने विचार रखेंगे। संगोष्‍ठी में हरियाणा के राज्‍यपाल प्रो. कप्‍तान सिंह सोलंकी, हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत और हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल, हरियाणा के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद हैं।

कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी में राष्‍ट्रपति कोविंद व अन्‍य।

एयरफोर्स स्टेशन से विशेष हेलीकॉप्टर से कुरुक्षेत्र जाएंगे राष्ट्रपति

इससे पहले राष्‍ट्रपति अंबाला छावनी के एयरफाेर्स स्‍टेशन वायुसेना के विमान से पहुंचे और इसके बाद वहां से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद महोत्सव में जाने से पहले अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन पर सेना के विशेष विमान से उतरे और फिर कुरुक्षेत्र के लिए उनका काफिला रवाना हुआ।

कुरुक्षेत्र  के ब्रह्मसरोवर पहुंचने पर राष्‍ट्रपति कोविंद का स्‍वागत करते  सीएम मनाेहरलाल व अन्‍य।

राष्ट्रपति आगमन को लेकर शुक्रवार को अंबाला रेंज के आइजी एवं एडीपीजी डॉ. आरसी मिश्रा ने एयरफोर्स स्टेशन के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एक ट्रायल भी किया।

कुरुक्षेत्र में राष्‍ट्रपति के स्‍वागत में खड़े कलाकार।

राष्ट्रपति कोविंद के आगमन पर अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन के अंदर ही प्रशासनिक, सेना और एयरफोर्स से जुड़े अधिकारी स्वागत किया। वह करीब 15 मिनट तक अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में रुके। राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी और बेटी भी थीं। सुरक्षा के लिहाज से शुक्रवार सुबह से ही एयरफोर्स स्टेशन और आसपास के क्षेत्र को छावनी में तबदील कर दिया गया । यहां 500 से अधिक जवानों को तैनात किया गया।



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.