विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इनसो ने फूंका शिक्षा परिषद व प्रदेश सरकार का पुतला

By JagranEdited By:
Published: Tue, 16 Nov 2021 11:41 PM (IST)

इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स आर्गेनाईजेशन (इनसो) ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तृतीय गेट के सामने उच्च शिक्षा परिषद् हरियाणा और ...और पढ़ें

इनसो ने फूंका शिक्षा परिषद व प्रदेश सरकार का पुतला
इनसो ने फूंका शिक्षा परिषद व प्रदेश सरकार का पुतला

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र : इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स आर्गेनाईजेशन (इनसो) ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तृतीय गेट के सामने उच्च शिक्षा परिषद् हरियाणा और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इनसो पदाधिकारियों ने शिक्षा परिषद् के अध्यक्ष और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति के इस्तीफे की भी मांग की है। तृतीय गेट के सामने एकत्रित इनसो सदस्यों ने प्रदेश सरकार और शिक्षा परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार की ओर से विश्वविद्यालयों में भर्तियों को लेकर जारी पत्र को भी वापस लिए जाने की मांग की है।

जननायक जनता पार्टी के नेता एवं सीएम विडो एमिनेंट पर्सन योगेश शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों में भर्तियों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से करवाने को लेकर पत्र जारी किया है। यह सीधे-सीधे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर हमला है। इस हमले को इनसो कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके साथ ही शिक्षा परिषद के चेयरमैन डा. बीके कुठियाला व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति डा. राजबीर की योग्यता पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे लेने की भी मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अयोग्य लोगों को इन महत्वपूर्ण पदों पर बैठे रहने से शिक्षा का भला नहीं हो सकता। छात्रों की भलाई के लिए इन दोनों के इस्तीफे लिए जाने जरूरी हैं। विश्वविद्यालयों में भर्तियां आयोग के हाथों में जाने से छात्र हितों का हनन होगा। छात्र हितों की अनदेखी को इनसो कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन की प्रबंधन सरकार होने पर भी प्रदेश सरकार का पुतला फूंके जाने के सवाल पर योगेश शर्मा ने कहा कि इनसो ने अपनी शुरुआत से ही छात्रहितों को सर्वाेपरि मान छात्रों की भलाई के लिए संघर्ष किया है। शिक्षा परिषद और सरकार की ओर से छात्र हितों की अनदेखी करते हुए फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने मांग पूरी न होने पर पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करने की बात कही है। इस मौके पर बबलू काजल और हर्ष शर्मा मौजूद रहे।