Move to Jagran APP

इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के फैसले सर्वमान्य: मुलतानी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: इनेलो के जिला प्रधान कुलदीप ¨सह मुलतानी ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 12:47 AM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 12:47 AM (IST)
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के फैसले सर्वमान्य: मुलतानी
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के फैसले सर्वमान्य: मुलतानी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: इनेलो के जिला प्रधान कुलदीप ¨सह मुलतानी ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं।

loksabha election banner

इनसो को भंग करने करा उन्होंने जो भी निर्णय लिया है, वह सभी को मंजूर है। उनके नेतृत्व में पार्टी पूरी तरह से संगठित है और जाने वाले चुनाव में प्रदेश में उनके नेतृत्व में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री पद पर बसपा प्रमुख मायावती आसीन होंगी। मुलतानी पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माया राम चंद्रभानपुरा व प्रदेश महासचिव बूटा ¨सह लुखी भी थे।

उन्होंने कहा कि इनेलो सुप्रीमो ने कुरुक्षेत्र जिले को प्रदेश कार्यकारिणी में सबसे अधिक मान-सम्मान दिया है। प्रदेशाध्यक्ष जहां कुरुक्षेत्र से हैं, वहीं पिहोवा के विधायक जस¨वद्र ¨सह संधु को प्रदेश उपाध्यक्ष व पीएसी का मैंबर बनाया है। इसी के साथ-साथ शेर ¨सह बड़शामी को अनुशासन समिति का चेयरमैन तथा सरदार बूटा ¨सह को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। अन्य पांच लोगों को राज्य कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा तथा नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला का आभार व्यक्त किया। बॉक्स

छात्रों पर लाठी चार्ज की ¨नदा की

मायाराम चंद्रभानपुरा ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पार्टी प्रमुख ने छात्र ¨वग इनसो को भंग कर रखा है। इनसो से जुड़े जो छात्र प्रत्यक्ष चुनाव करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वे व्यक्तिगत तौर पर इस आंदोलन में शामिल हैं। शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की कड़ी ¨नदा करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्वक तरीके से अपनी बात कहने का सबको अधिकार है। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. बाबू राम गुप्ता, जय ¨सह बाबकपुर, नरेंद्र शर्मा, रामस्वरूप चोपड़ा, गगनजोत संधु, शहरी प्रधान विवेक मेहता विक्की, नगरपार्षद नितिन भारद्वाज लाली, लाडवा हलका प्रधान सुरेश सैनी, किसान प्रकोष्ठ के जिला प्रधान रणधीर मथाना, पिहोवा के पूर्व पार्षद सुरेंद्र पप्पू, केवल कृष्ण छाबड़ा व सुभाष मिर्जापुर उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.