Move to Jagran APP

इनेलो ने खेला नया दांव, लोकसभा के रण में उतारे दो पूर्व सैनिक

इनेलो ने शुक्रवार को जिन तीन टिकटों की घोषणा की है उनमें से दो टिकट पूर्व सैनिकों को दी हैं। केवल इतना ही नहीं इन सीटों की घोषणा करने के साथ-साथ इनेलो ने प्रदेश के सबसे बड़े वर्ग किसान सैनिक और युवाओं को लोकसभा टिकटों में तरजीह देने का भी दावा ठोक दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 07:27 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 07:27 AM (IST)
इनेलो ने खेला नया दांव, लोकसभा के रण में उतारे दो पूर्व सैनिक
इनेलो ने खेला नया दांव, लोकसभा के रण में उतारे दो पूर्व सैनिक

विनोद चौधरी, कुरुक्षेत्र : इंडियन नेशनल लोकदल ने होल्ड पर रखी तीन सीटों पर शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर नया दांव खेल दिया है। इनेलो ने शुक्रवार को जिन तीन टिकटों की घोषणा की है उनमें से दो टिकट पूर्व सैनिकों को दी हैं। केवल इतना ही नहीं इन सीटों की घोषणा करने के साथ-साथ इनेलो ने प्रदेश के सबसे बड़े वर्ग किसान, सैनिक और युवाओं को लोकसभा टिकटों में तरजीह देने का भी दावा ठोक दिया है।

loksabha election banner

इनेलो की ओर से शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने तीन टिकटों की घोषणा की है। इनमें से कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से अर्जुन चौटाला को चुनावी मैदान में उतारा है। अर्जुन चौटाला इनेलो की छात्र विग इंडियन स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह युवाओं को प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके साथ ही रोहतक और भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से पूर्व सैनिकों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इनेलो की ओर से रोहतक सीट से धर्मबीर फौजी को लोकसभा में उतारा गया है। धर्मबीर फौजी 1991 में सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। फिलहाल वह इनेलो सैनिक प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। इसी तरह भिवानी महेंद्रगढ सीट से भी पूर्व सैनिक बलवान यादव को लोकसभा के चुनावों में उतारा गया है। बलवान यादव 2009 में सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका परिवार पिछले कई सालों से इनेलो में है। केवल इतना ही नहीं बलवान के मामा वर्तमान में भिवानी से इनेलो के जिलाध्यक्ष भी हैं। भिवानी-महेंद्रगढ और रोहतक सीट पर सेना से जुड़ी वोटों का है दबदबा

इनेलो ने दो पूर्व सैनिकों को लोकसभा के मैदान में उतारकर पूरे प्रदेश में सैनिकों से जुड़े परिवारों के वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है। भिवानी-महेंद्रगढ और रोहतक जिले में सैनिकों से जुड़े परिवारों की अच्छी खासी तादाद है। टिकट वितरण में सभी वर्गों का रखा ध्यान

इन टिकटों की घोषणा करते हुए इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल के दिखाए रास्ते पर चलते हुए पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने जनता के दुख-दर्द के साथी रहे आम कार्यकर्ता को लोकसभा की टिकट दी है। उन्होंने पूर्व सैनिकों को टिकट देकर सेना से जुड़े सभी परिवारों को मान-सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने हिसार सीट से एक कर्मठ किसान नेता सुरेश कौथ को उतारा है। वह लंबे समय से किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। युवाओं को भी हिस्सेदारी देते हुए अर्जुन चौटाला को कुरुक्षेत्र लोकसभा से मैदान में उतारा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.