इनेलो 36 बिरादरी की पार्टी : राज बहादुर सूरा
इनेलो एससी सैल के प्रदेश सचिव राज बहादुर सूरा ने कहा कि इनेलो 36 बिरादरी की पार्टी है। यह सभी वर्गो को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। इनेलो पार्टी ने चलाए कार्यकर्ता मिलन समारोह से पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक जोश पैदा हो गया है।
फोटो संख्या : 19
संवाद सहयोगी, लाडवा :
इनेलो एससी सैल के प्रदेश सचिव राज बहादुर सूरा ने कहा कि इनेलो 36 बिरादरी की पार्टी है। यह सभी वर्गो को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। इनेलो पार्टी ने चलाए कार्यकर्ता मिलन समारोह से पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक जोश पैदा हो गया है। यह जोश न केवल पार्टी के संगठन को और मजबूत बनाएगा, बल्कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगा व मौजूदा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के समक्ष रखेगा।
राज बहादुर सूरा बुधवार को लाडवा रविदास नगर कालोनी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को जींद अनाज मंडी में ताऊ देवी लाल के सम्मान में होने वाले सम्मान दिवस समारोह में लाडवा हलका से भारी संख्या में एससी समाज के लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी ने हमेशा एससी समाज को पूरा मान-सम्मान दिया है। पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी भी हमेशा एससी समाज को अपने साथ लेकर चले है और जो मान-सम्मान उन्हें इनेलो में मिला वह किसी भी पार्टी में नहीं मिला है। उन्होंने समाज से एकजूट होकर इनेलो पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने की अपील की तथा कहा कि यदि हमारा भला कर सकती है तो वह केवल इनेलो पार्टी है। अन्य पार्टियां तो हमें केवल वोट के लिए इस्तेमाल करते है और फिर हमें भूल जाते है। उन्होंने 25 सितंबर को होने वाले सम्मान दिवस समारोह में शामिल होने का समाज के लोगों को न्यौता भी दिया। इस अवसर पर कई समाज के लोग उनके साथ मौजूद थे।