विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत कांग्रेस के लिए बड़ी हार : धुम्मन सिंह

By JagranEdited By:
Published: Sat, 11 Jun 2022 06:35 PM (IST)

राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कृष्णलाल पंवार और निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा की जीत पर पिपली अनाज मंडी में जश्न ...और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत कांग्रेस के लिए बड़ी हार : धुम्मन सिंह
राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत कांग्रेस के लिए बड़ी हार : धुम्मन सिंह

-कार्यक्रम में सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच भी शामिल हुए, भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा की जीत पर उन्हें बधाई दी संवाद सहयोगी, पिपली : राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कृष्णलाल पंवार और निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा की जीत पर पिपली अनाज मंडी में जश्न का माहौल रहा। कार्यक्रम में सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच भी शामिल हुए। धुम्मन सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा की जीत पर उन्हें बधाई दी और कहा कि यह बहुत बड़ी जीत है। इस जीत से गठबंधन को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा की जीत कांग्रेस के लिए एक बहुत बड़ी हार है। भाजपा की जीत से प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ आया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित केंद्र के शीर्ष नेतृत्व को इस जीत का श्रेय जाता है। उन्हें उम्मीद है कि दोनों जीते प्रत्याशी अब मजबूती के साथ प्रदेश के मुद्दों को देश की सबसे बड़ी पंचायत में एक साथ उठाएंगे। कार्यक्रम में पिपली अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अमीरचंद, महासचिव धर्मपाल मथाना ने कहा कि इस जीत से प्रदेश की राजनीति में नए आयाम शुरू होंगे। भाजपा प्रत्याशी की जीत कांग्रेस के लिए एक करारा सबक है। प्रदेश में राज्यसभा की दोनों सीटों पर गठबंधन की जीत से अब प्रदेश में विकास की एक नई गाथा लिखी जाएगी। इस मौके पर पवन मदान व सतप्रकाश सैनी, हरमेश सैनी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।